Sunday, April 12, 2026

 विधानसभा चुनाव में टिकट आवंटन में न चले भाई भतीजावाद : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला।  प्रदेश कांग्रेस  की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कार्यभार संभाला। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। प्रतिभा सिंह के पदाभार संभालने के बाद  कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य लोग बधाई देने  कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय में देरा शाम तक बधाई देने वालों को तांता लगा रहा है। इस अवसर पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उनका कहना था कि विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में भाई भतीजा वाद नहीं चलना चाहिए। विधानसभा चुनाव में केवल जीताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट मिलना चाहिए। ताकि कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सके। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भजापा  का चार साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। प्रदेश की जनता अब परिवर्तन चाहती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में किसी भी तरह  के कोई मतभेद नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नेता मिलकर विधानसभा व नगर निगम चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेंंगे। कांग्रेस आने वाले दिनों में भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ेगी। इसके आधार पर ही कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles