Sunday, April 12, 2026

शिमला में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, एक मंच पर आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह आज अलग अंदाज में नजर आई। उन्होंने राजनीतिक सूझबूझ का परिचय देते हुए न केवल कार्यकर्ताओं में जोश भरा, बल्कि सभी कांग्रेसजनों को एकजुटता का संदेश भी दिया। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त प्रदेश की जनता की आवाज को भी मुखरता से उठाया। उन्होंने कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए आज से और अभी से फील्ड में डट जाएं और तब तक चौन से नहीं सोना है, जब तक पार्टी को सत्ता में न लाएं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हुए उपचुनावों में कांग्रेस ने जिस तरह से भाजपा को हराया, उसी तरह से विधानसभा चुनावों में भी हराना है और इसके लिए सभी को फील्ड में एकजुटता के साथ जुटना होगा।

वीरवार को शिमला के चौड़ा मैदान में कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जुटी पार्टी कार्यकर्ताआें की भीड़ से गद्गद प्रतिभा सिंह ने चुनावी शंखनाद भी कर दिया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज देश में डबल इंजन की सरकार चल रही है और इस सरकार ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। आज महंगाई से जनता इतनी त्रस्त है कि उसे अपना घर तक चलाना मुश्किल हो रहा है। दाल, तेल, नमक, रसोई गैस सभी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोल, डीजल के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं और इसका असर आम जनता की जीवन पर पड़ रहा है।

प्रतिभा सिंह ने बेरोजगार युवाओं की आवाज को भी बुलंद किया और कहा कि भाजपा सरकार रोजगार देने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में कहा था कि उनकी सरकार हर साल दो करोड़ लोगों को रोजदार देगी। उस हिसाब से अब तक के इस सरकार के आठ साल में 16 करोड़ युवाआें को रोजगार मिलना चाहिए था, लेकिन हो इसके उलट रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य में लगातार बढ़ रहे कर्ज पर भी भाजपा सरकार को घेरा और कहा कि यह सरकार कर्ज लेकर घी पी रही है। कर्ज का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और अभी तक 65 हजार करोड़ रुपए से अधिक हो गया है और अभी इस सरकार का कार्यकाल बचा हुआ है और इसमें यह सरकार और भारी कर्ज लेने वाली है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं जो कि पूरी तरह से खोखले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पू्र्व वीरभद्र सिंह सरकार के कार्यकाल में हुए शिलान्यासों और अन्य चल रहे कार्यों के ही उद्घाटन कर रही है। इनकी अपनी उपलब्धियां शून्य हैं। उन्होंने कहा कि स्व$ वीरभद्र सिंह आज उनके बीच नहीं है, लेकिन उनका आशीर्वाद उनके साथ है और उनके दिखाए मार्ग पर चल कर राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाई जाएगी।

इससे पहले कांग्रेस  प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में  कांग्रेस सत्ता परिवर्तन नही व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ेगी।उन्होंने कहा कि मंहगाई,बेरोजगारी भ्र्ष्टाचार से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी है तभी यह निरकुंश व्यवस्था बदेलगी।

सुक्खू ने प्रदेश में बढ़ते कर्ज पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि आज प्रदेश के हर नागरिक पर एक लाख का कर्ज चढ़ चुका है।उन्होंने कहा कि आज की इस विशाल रैली से साफ है कि प्रदेश परिवर्तन की राह पर है और इसकी शुरुआत चार उप चुनावों से शुरू हो चुकी है।

सुक्खू ने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा 11 लाख से ऊपर पहुंच गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास केवल  दो विधानसभा क्षेत्रों सराज व धर्मपुर का ही हो रहा है।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फैल हो गई है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा है कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही होगी।उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का हिमाचल में विशेष लगाव रहा है और उन्होंने सोच समझ कर लोगों की भावना अनुरूप ही प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष पद पर बिठाया है। शुक्ला ने प्रदेशभर से आये पार्टी कार्यकर्ताआें के जोश पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उसाह आगे विधानसभा चुनावों तक भी जारी रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने प्रदेश के महत्व को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी प्रतिभा सिंह को सौंपी है।उन्होंने कहा कि सभी को एक साथ मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना होगा जिससे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सके।

शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में चार लोगों को इसकी विशेष जिम्मेवारी रहेगी जिसमें प्रतिभा  सिंह के साथ मुकेश अग्रिहोत्री,सुखविंदर सिंह सुक्खू व कर्नल धनीराम शांडिल की कांग्रेस की  सामूहिक जिम्मेदारी होगी।उन्होंने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह की अंतिम इच्छा भी यही थी कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बने।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की भी यही इच्छा है कि प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बने।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अब इसके जाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में वीरभद्र सिंह के सपनों को पूरा करेगी। दिल्ली से कुछ नेता आते है और कांग्रेस से 70 सालों का हिसाब मांगते हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बनी 40 हजार किलोमीटर सडक़े कांग्रेस ने ही बनाई है।इसके अतिरिक्त प्रदेश में 8 मेडिकल कलेज भी कांग्रेस की ही देन है।उन्होंने कहा कि देश की प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने डा. यशवंत सिंह परमार के प्रयासों से प्रदेश की नींव रखी और प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व  वीरभद्र सिंह ने इसमें रंग भरे।

स मौके पर नेता प्रतिपक्ष अग्रिहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का रिमोर्ट दिल्ली,जयपुर,नागपुर  व बिलासपुर में है। आज बेरोजगारी व महंगाई से लोग परेशान है।उन्होंने आरोप लगाया की सीमेंट कंपनियों से मिलीभगत के चलते प्रदेश में इसके दामों में बृद्घि की जा रही है।उन्होंने कहा कि 69 राष्ट्रीय राज मार्गो के बड़े बड़े दावे करने वाली भाजपा  लोगों को गुमराह करती रही।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंडी एयरपोर्ट को लेकर बड़ी बड़ी बाते कर रहे है जबकि आज दिन तक एक भी ईंट यहां नही लग पाई है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles