हिमाचल आजकल
शिमला, 7 नवंबर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष अपने कक्ष में जुब्बल-कोटखाई से विजयी रोहित ठाकुर, अर्की से विजयी संजय अवस्थी और फतेहपुर से चुनाव जीते भवानी सिंह पठानिया को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण करने के बाद यह तीनों प्रदेश विधानसभा के विधिवत तौर पर विधायक बन जाएंगे। हिमाचल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया और पूर्व मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के चलते प्रदेश के तीन विधानसभा सीटों पर बीते 30 अक्तूबर को मतदान हुआ था।


| All Rights Reserved | Website By :