Sunday, April 12, 2026

हिमाचल व गुजरात के चुनाव से पहले कम किए पेट्रोल व डीजल के दाम : विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस महासचिव व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार कोई भी निर्णय अपना राजनैतिक हित को सामने रख कर लेती है।  गुजरात और हिमाचल में होने जा रहें विधानसभा चुनावों को आते देख अब केंद्र की मोदी सरकार को पेट्रोल व डीजल के बढ़ते मूल्य के साथ साथ महंगाई नजर आने लगी है। इसी के चलते पेट्रोल व डीजल पर से केंद्रीय एक्साईज ड्यूटी को कम किया गया है,जबकि लोग पिछले कई महीनों से इसके बढ़ते मूल्यों से परेशान हो रहें थे।

उनका कहना है कि केंद्र सरकार के पेट्रोल व डीजल पर से केंद्रीय एक्साईजड्यूटी को कम करने के निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देर आए दरुस्त आए।  पिछले लंबे समय से लोग पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से परेशान हो गए थे। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में चार उप चुनावों के तत्काल बाद प्रदेश में भाजपा की करारी हार के बाद केंद्र सरकार ने इसके मूल्यों में कुछ कटौती कर लोगों को थोड़ी राहत देने का प्रयास किया था।  चार राज्यों के चुनावों तक इसके दामों में कुछ स्थिरता रही पर चुनावों के तुरंत बाद ही सरकार ने इसके मूल्यों में भारी बढ़ोतरी कर लोगों को अपनी जीत का इसके मूल्यों में बढ़ोतरी का तोफा दिया था। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर आज एक हजार से ऊपर चला गया है इसके मूल्यों में कोई कटौती नही की गई है। देश मे प्रधानमंत्री की उज्जवला योजना दम तोड़ रही है,अब सरकार ने इन्हें भी 200 रुपए की सब्सिडी का एेलान कर ऊंट के मुंह मे जीरा देने का प्रयास किया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles