शिमला में भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश भाजपा महासचिव त्रिलोक जमवाल ने कहा कि सामाजिक समरसता में व्यवसायी अहम भूमिका निभाते हैं। समाज प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से देश में व्यापारी वर्ग से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भारत को एक देश एक टैक्स दिया है और चुंगी व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इससे व्यापार में तेजी आई है। यह बात उन्होंने रविवार को शिमला में भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में कही। बैइक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ रमेश चौजड़ ने की। बैठक में भाजपा के प्रदेश महासचिव त्रिलोक जमवाल, सचिव तिलक राज, कोषाध्यक्ष र संजय सूद और सह मीडिया प्रभारी करण नंदा भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया है और इस प्रयास से व्यापार करने के लिए एक स्वस्थ वातावरण दिया है। कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व देश को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं, हमें उन ताकतों को रोकने में प्रमुख भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमकेर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सहारा योजना से कारोबारी समाज को फायदा हुआ है। भाजपा सरकार ने पेट्रोल की दरों में 9.50 और डीजल में 7 रुपये की कमी की है। इसके अलावा हमारे नेतृत्व ने सिलेंडर की दरों में भी 200 रुपए की कमी की है।


| All Rights Reserved | Website By :