हिमाचल आजकल
शिमला। भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस की राष्ट्रिय कार्यकरिणी की बैठक वीरवार को दुसरे दिन भी धर्मशाला में जारी रही। दुसरे दिन की शुरुआत में युवा कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास जी और राष्ट्रिय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कार्यकारिणी को सम्बोधित किया। बैठक में चर्चा होने वाले विभिन्न सेशन में ट्रेनिंग, प्रवकता चयन के लिए यंग इण्डिया के बोल कार्यक्रम, मिडिया और सोशल मिडिया का रोल जैसे विषयों पर अलग अलग एक्सपर्ट्स ने अपनी बात रखी दो दिन से चल रही इस बैठक में विशेष तौर पर र युवाओं को पार्टी विचारधारा की मुख्य धारा से जोडऩे के विभिन्न विषयों को प्रमुखता दी गई। इसके अलावा युवा कांग्रेस में इंडिया राइजिंग टेलेंट कार्यक्रम को पूरे देश में शुरू करेगी।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी ने प्रदेश में घटित पुलिस पेपर लीक घोटाले और सरकार द्वारा प्रदेश के युवाआें के साथ किये जा रहे छल जैसे मुद्दों पर बात रखी। उन्होंने कहा कि पुलिस पेपर लीक घोटाले में हर युवा को न्याय दिलवाने तक सरकार के खिलाफ ये संघर्ष जारी रहेगा। बैठक के समापन समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की उनके साथ राष्ट्रिय सचिव सुधीर शर्मा और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह जी भी मौजूद रहे। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश युवा कांग्रेस की सक्रियता और विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ लड़ायी लडऩे की कार्यशैली की तारीफ की उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में अच्छी संख्या में युवाआें को टिकट देने की बात फिर दोहराई।


| All Rights Reserved | Website By :