Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा को वर्ष 2021 के लिए प्रतिष्ठित पीएसयू अवार्ड से सम्मानित किया

हिमाचल आजकल

शिमला। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित दलाल स्ट्रीट इन्वेस्टमेंट जर्नल (डीएसआईजे) ने एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक  नंद लाल शर्मा को वर्ष 2021 का पीएसयू अवार्ड प्रदान किया है। यह अवार्ड  शर्मा द्वारा एसजेवीएन को वर्ष 2021 की सबसे कुशल और लाभदायक मिनी रत्न कंपनी बनाने में किए गए उत्ष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

 नन्दी लाल शर्मा शेड्यूल ए मिनी रत्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एसजेवीएन लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के रूप में प्रमुख हैं। उन्होंने  संगठन के मौजूदा बिजनेस मडल को पुनर्गठित किया है, इसने एकल राज्य में एकल परियोजना संगठन के रूप में आरंभ कर इसका वर्तमान में लगभग 31500 मेगावाट का कुल पोर्टफोलियो एवं विकास के विभिन्न चरणों के तहत 50 से अधिक परियोजनाएं हैं। नंद लाल शर्मा के गतिशील नेतृत्व में, एसजेवीएन वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, वर्ष 2030 तक 25000 मेगावाट और  वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट स्थापित क्षमता के साझा विजन साथ विद्युत के विभिन्न स्रोतों के दोहन में तीव्रता से प्रगति कर रहा है।

शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में एसजेवीएन ने आगामी पांच वर्षों में 75000 करोड़ रुपए और आगामी दस वर्षों में 1$8 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बनाई है,  जो देश के विकास की प्रगति और रोजगार सृजन, बुनियादीगत ढांचा विकास एवं समग्र सामाजिक आर्थिक विकास को सक्षम करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। एसजेवीएन ने वर्ष 1988 में 1500 मेगावाट की एकल जलविद्युत परियोजना के साथ शुरुआत की थी। आज, कंपनी ने भारत के आठ राज्यों और पड़ोसी देशों नेपाल एवं भूटान में उपस्थिति दर्ज की है। एसजेवीएन के पास अब जलविद्युत, ताप, पवन एवं सौर ऊर्जा परियोजनाएं, पावर ट्रांसमिशन और पावर ट्रेडिंग का विविध पोर्टफोलियो है। कंपनी ने हाल ही में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाआें के विकास के लिए एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड नामक एक अधीनस्थ  कंपनी का गठन किया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles