रोहित ठाकुर ने खड़ापत्थर में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में की शिरकत
हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि बीते आठ महीनों से जुब्बल नावर कोटखाई में रूकें हुए विकासात्मक कार्य को गति देने का प्रयास किया जा रहा हैं। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहें हैं। उन्होंने कहा कि ठियोग-हाटकोटी सडक़ योजना के शेष कार्य को इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई का सर्वांगीण विकास कर आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित करना उनके जीवन का मूल उद्देश्य हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव में कमर कसने का आह्वान किया। यह बात उन्होंने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जुब्बल नावर कोटखाई ने जुब्बल के खड़ापत्थर में कार्यकर्ता बैठक में कही। ब्लॉक कंग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मुन्नी लाल नरसेठ ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों व जुब्बल नावर कोटखाई के विभिन्न क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

भाजपा का कार्यकाल निराशाजनक : सुरेश कुमार
इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सयोजक सुरेश कुमार ने कहा कि जुब्बल -नावर- कोटखाई एक गौरवमयी विधानसभा क्षेत्र हैं। हिमाचल प्रदेश के दो विकास पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री स्व. ठाकुर रामलाल व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने जुब्बल नावर कोटखाई को सींचा हैं और उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए विधायक रोहित ठाकुर क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ा रहें हैं। उन्होंने कहा कि पिछड़े, शोषित और अनुसूचित जाति के लोगों को समाज में अधिकार और उचित मान-सम्मान दिलाने में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार का बीते साढ़े चार सालों का कार्यकाल निराशाजनक रहा हैं। केंद्र की भाजपा सरकार अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेताओ के खिलाफ सरकारी संस्थाओं का दुरूपयोग कर रहीं हैं।


| All Rights Reserved | Website By :