हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन की निदेशक (कार्मिक) ने शिमला में 25वें आंतर केन्द्री य विद्युत क्षेत्र उपक्रम (सीपीएसयू) कैरम टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता की। एसजेवीएन ने 13 से 17 जून तक पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया। गीता कपूर ने विजेता टीम के सदस्यों को ट्रफी, पदक और प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए। इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्रीमती कपूर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल खेल कौशल को बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं, अपितु नए मित्र बनाने, नई जगह एवं वातावरण को अनुभव करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विजेताआें को बधाई देते हुए टूर्नामेंट के दौरान टीम भावना और खेल भावना का प्रदर्शन करने के लिए खिलाडिय़ों की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में कार्यरत टीम एसजेवीएन के प्रयासों की भी सराहना की।
विद्युत मंत्रालय सीईए और नौ पीएसयू और आरईसी, पावरग्रिड, एनएचपीसी, टीएचडीसी, बीबीएमबी, पीएफसी, पोसोको, नीपको और एसजेवीएन की इक्कीस टीमें ((11 पुरुष और 10 महिलाएं) टूर्नामेंट में भाग लिया। एसजेवीएन ने उत्तरांचल कैरम एसोसिएशन के सहयोग से कैरम टूर्नामेंट का आयोजन किया। टूर्नामेंट के दौरान इंडियन कैरम फेडरेशन के नियमों का पालन किया गया।
टीम चौंपियनशिप में पुरुष वर्ग से नीपको और महिला वर्ग से पोसोको की टीम विजेता रही। व्यक्तिगत चौंपियनशिप में विद्युत मंत्रालय से सुश्री जया चौधरी और नीपको से श्री आर$के$सेनसुआ ने महिला एकल और पुरुष एकल श्रेणियों में विजेता रहे। पुरुष युगल में विद्युत मंत्रालय के श्री परितोष गुप्ता और श्री एम$पी$ चमोली विजेता रहे, जबकि महिला युगल में पावरग्रिड की सुश्री मंजूशा और सुश्री पूजा की टीम विजेता रही।


| All Rights Reserved | Website By :