रोहित ठाकुर ने झगटान में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में की शिरकत
हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि खेल हमारे जीवन में शारीरिक, मानसिक और बौद्घिक स्वास्थ्य के साथ जुड़े हुए है। खेल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को तंदरुस्त रखने में मदद करता हैं। यह बात उन्होंने रविवार को नुनाड़ नव युवक मण्डल झगटान द्वारा वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वॉलीबाल जिला शिमला का एक प्रचलित खेल रहा है। इस खेल में जुब्बल नावर कोटखाई के बहुत से खिलाडिय़ों ने देश-विदेश में अपनी खेल कला का लोहा भी मनवाया हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के साथ साथ वॉलीबाल और कब्बड्डी जैसे स्थानीय स्तर पर खेलें जाने वालें खेलों को भी प्रोत्साहन देने की जरूरत हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए जुब्बल नावर कोटखाई में ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान को प्राथमिकता दी जाएगी। सडक़ें किसी भी विकास के क्षेत्र में जीवन रेखा की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और ग्रामीण व पहाड़ी क्षेत्रों में तो विशेषकर विकास की संभावनाआें के द्वार खोल देती हैं। उनका कहना है कि शराचली क्षेत्र में सडक़ों का जाल बिछाने में पूर्व कांग्रेस सरकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। खनाशनी क्षेत्र के तहत उत्तराखंड की सीमा के साथ लगते धानसर और क्वांलटा गांव को जोड़ा गया हैं। बीते 4 वर्षो से शराचली क्षेत्र के रुकें पड़े कार्य को गति दी जा रही हैं।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि बीते 6 माह में जुब्बल नावर कोटखाई के विभिन्न क्षेत्रों में 20 सडक़ों को पास कर जनता को समर्पित कर दिया गया हैं। स्थानीय पंचायत की महत्वपूर्ण झगटान-झडाशली-गालचू-गरली-कोठु सडक़ संपर्क मार्ग को उप चुनाव के बाद विधायक प्राथमिकता के तहत डालकर 8.72 करोड़ रूपए की डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए नाबार्ड को भेज दिया गया हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि स्नैल से हाटकोटी के बीच बनने वाली लगभग 13 किलोमीटर सडक़ को राष्ट्रीय राजमार्ग-707 का दर्जा पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मिला । इस सडक़ का टेंडर 15 दिसम्बर, 2021 को ठेकादार को आवंटित कर दिया हैं। इस सडक़ के निर्माण पर 77.68 करोड़ रूपए खर्च होंगे और सडक़ बनने से बागवानों को लाभ मिलेगा। इस वॉलीबाल प्रतियोगिता में ग्रामीण स्तर की 30 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने नूनाड़ नव युवक मण्डल झगटान को वॉलीबाल प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी।
इस अवसर पर नीता नेगी प्रधान ग्राम पंचायत झगटान, सरलेश झेगटा उप प्रधान, विध्या डोगरा पंचायत समिति सदस्य, बलबीर शर्मा प्रधान ग्राम पंचायत मांदल, नरवीर चौहान उपप्रधान, सत्यदेव शर्मा उप प्रधान ग्राम पंचायत थाना, सुरिंदर नेगी , चन्दर मोहन सुबरेटा, नरेश भागटा, सिद्घार्थ, अशोक सुबरेटा, सूरत सिंह भागटा, राहुल भागटा, विक्रांत मोलटा प्रधान नवयुवक मंडल झगटान , सुरजीत सिंह सचिव , अमन भागटा उपप्रधान, प्रेम लाता नेगी प्रधान महिला मंडल झगटान व वीना राकटा प्रधान महिला मंडल गारली भी उपस्थित रही।


| All Rights Reserved | Website By :