Sunday, April 12, 2026

प्रतिभा सिंह का गुडिय़ा पर दिया गया बयान महिला विरोधी : नीलम सरैक

हिमाचल आजकल

शिमला। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जुब्बल कोटखाई से भाजपा उम्मीदवार नीलम सरैक ने  कहा कि गुडिय़ा मामले पर दिया गया कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह का बयान निंदानीय है। उनके विचारों को दर्शाता है जो कि वह महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि गुडिय़ा का मामला कोई छोटा मामला नहीं है, यह हिमाचल के इतिहास में दर्ज एेतिहासिक आपराधिक मामलों में से एक है। यह भाजपा ही है जिसने सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जिसने मामले को सकारात्मक दिशा दी। वे मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रही थी।

उन्होंने कहा कि यह काफी दुखद है कि प्रतिभा सिंह ने महिलाओं  का अपमान किया है। उनका बयान हिमाचल के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में गुडिय़ा कांड कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था और कांग्रेस के नेताओं ने इस मामले में बाधा डाली, जिससे अस्पष्ट जांच हुई। कांग्रेस ने गुडिय़ा कांड पर कस्मेटिक जांच की थी। नीलम सरैक ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने सबूतों से छेड़छाड़ की जिससे जांच एजेंसियों को गुमराह किया गया और तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक जेडएच जैदी अभी भी सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह को उनके इस तरह के बयान के लिए आम जनता और गुडिय़ा के परिवार से माफी मांगनी चाहिए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles