हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांगे्रस नगर निगम शिमला व विधानसभा चुनावों के लिए मीडिया विभाग को चुस्त दुरुस्त करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान की अध्यक्षता में वीरवार को राजीव भवन शिमला में आयोजित बैठक में आयोजित की गई। बैठक में मीडिया विभाग को मजबूत करने मीडिया के माध्यम से भाजपा सरकार की जनविरोधी कार्यशैली को बेनकाब करने के लिए अपने सुझाव दिए गए।
बैठक में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं व मीडिया पेनालिस्टों से कहा कि सब को आपसी समन्वय बना कर संगठन की गतिविधियों का प्रचार प्रसार करना चाहिए और केंद्र व हिमाचल की भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करना होगा। भाजपा झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है और देश मे अराजकता का माहौल तैयार किया जा रहा है। एेसे समय हर काग्रेस कार्यकर्ता का कर्तब्य बनता है कि देश की एकता व अखंडता को कायम रखने के लिए कांग्रेस विचारधारा का प्रचार प्रसार किया जाए। इस बैठक मे आईएन मेहता, प्रदीप वर्मा, देवेंद्र बुशहरी, हरि कृष्ण हिमराल, यशपाल तनाइक, सुशान्त कपरेट, सौरभ चौहान व मोनिता चौहान उपस्थित रही।


| All Rights Reserved | Website By :