Sunday, April 12, 2026

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई ने पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल को पुण्यतिथि पर याद किया

सड़के, बाग़वानी, शिक्षा, स्वास्थ्य ढांचे को स्थापित करने में पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल का बड़ा योगदान : रोहित ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला, पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल को उनकी 20 सवी पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई ने एक सभा का आयोजन किया। इस सभा में जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, विभिन्न पंचायतों के वर्तमान व पूर्व प्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा ने पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक ने कहा कि विकासपुरूष पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल ने जुब्बल-नावर-कोटखाई को सींचा हैं। सड़के, बाग़वानी, शिक्षा, स्वास्थ्य ढांचे को स्थापित करने में पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल का योगदान रहा हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल ने ग़रीब, असहाय और पिछड़े तबकों की सेवा में और उत्थान के लिए जीवन समर्पित किया। रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल के आदर्शो, सिद्धान्तों और समाज के लिए किए विकासात्मक कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। सभा में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल को याद किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles