हिमाचल आजकल
शिमला, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आधुनिक हिमाचल के निर्माता युग पुरुष स्व वीरभद्र सिंह को उनकी पहली बरसी पर भारी संख्या में लोगों ने उन्हें याद करते हुए संकल्प दिवस के तौर पर मनाया। शुक्रवार को शिमला के गेयटी थियेटर में आयोजित सर्वधर्म समभाव सभा मे लोगों ने अपनी नम आंखों से वीरभद्र सिंह को याद किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह ने सभी लोगों का हाथ जोड़ कर अभिनंदन किया। भाषा एवं संस्कृति विभाग के पूर्व निदेशक डॉ प्रेम शर्मा ने वीरभद्र सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके स्मरणों को सांझा किया।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह एक ऐसी शख्शियत थी,जो लोगों के मन को चेहरे से ही पढ़ लिया करते थे।उन्होंने कभी भी किसी से कोई भेदभाव नही किया।

उन्होंने कहा यही कारण है कि आज पूरा हिमाचल प्रदेश उन्हें याद करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। कैंसर अस्पताल में मुफ्त लंगर चलाने वाले सर्वजीत सिंह बॉबी ने कैंसर अस्पताल में उनके लंगर के उदघाटन के पलों को याद करते हुए कहा उन्हें कभी नही भुलाया जा सकेगा।
इस अवसर पर शहरी आवास मंत्री सुरेश भारद्वाज, कांग्रेस पार्टी के कई विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व आईएस अधिकारी व बड़ी संख्या में उनके समर्थक व अन्य लोग उपस्थित थे।
इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, विधायक नंद लाल,मोहन लाल ब्राक्टा,विक्रमादित्य सिंह,कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह,यशवंत छाजटा, शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा,पूर्व विधायक आदर्श सूद,नरेश चौहान,अमित नंदा,जितेंद्र चौधरी, यशपाल तनाईक,इंद्रजीत सिंह,वेद प्रकाश शर्मा,बाबा हरदीप सिंह,चंद्र प्रभा नेगी सोनिया चौहान,विनीता वर्मा,शशि बहल,किरण धानटा,प्रभा वर्मा, हरीश जनारथा,सहित अनेक पार्टी पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व वीरभद्र सिंह के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा।


| All Rights Reserved | Website By :