प्रतिभा सिंह ने कोटखाई में क्रिकेट प्रतियोगिता के सम्मापन समारोह में की शिरकत
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला है जिसमें करोड़ांे रूपए का लेनदेन हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार इस मामलें की जांच के नाम पर लिप्पा पोथी कर रही है। कांग्रेस सत्ता में आते ही इसके असली गुनहगारों को चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो,उन्हें सलाखों के पीछे किया जाएगा।
वीरवार को कोटखाई में क्रिकेट प्रतियोगिता के सम्मापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करती है। सेना में अग्रिवीर योजना युवाआें के भविष्य के साथ एक बड़ा खिलवाड़ है। आज देश मे बेरोजगारी का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और भाजपा के नेता अपनी पीठ थपथपाने लगे है। देश मे बढ़ती महंगाई पर भाजपा कोई बात नही करती। प्रतिभा सिंह ने युवाआें का आह्वान किया कि वह अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों का डटकर विरोध करें कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

इस अवसर पर विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा को युवाआें की कोई चिंता नही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के चलते युवाआें के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गई है। प्रदेश का राजस्व घाटा बढ़ता जा रहा है। सरकार के पास आय बढ़ाने के कोई स्रोत नहीं है।
विक्रमादित्य सिंह ने जयराम सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अब इस सरकार का जाने का समय आ गया है इसलिए झूठी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इससे पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल पड़ी है और प्रदेश में आगामी सरकार कांग्रेस की बनेगी। उन्होंने कहा कि चार उप चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को चारों खाने चित किया है और आगे भी करेगी।


| All Rights Reserved | Website By :