Sunday, April 12, 2026

बूथ कमेटी कांग्रेस संगठन की नीव : रोहित ठाकुर

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से किया जा रहा संवाद

हिमाचल आजकल

शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने और उसको चलाने में बूथ कार्यकर्ता की अहम भूमिका होती है। यह वह कड़ी है जो संगठन को एकसूत्र में बांधे रखती है। शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पार्टी कार्यालय जुब्बल में जुब्बल नावर कोटखाई बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी व एआईसीसी के सचिव क्रिस्तोफर तिलक भी उपस्थित रहे। रोहित ठाकुर ने कहा कि संगठन का मजबूत बूथ और कार्यकर्ता ही नींव है जिस पर संगठन टिका होता है। उन्होंने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई में मेरा बूथ,सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत हर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा हैं।  उन्होंने हिमाचल में होने वाले आम विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर एक कार्यकर्ता से जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की अपील की।

जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी व एआईसीसी के सचिव क्रिस्तोफर तिलक ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई में कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं का मजबूत संगठन हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रबुद्घ जनता और कांग्रेस पार्टी के मजबूत संगठन के चलते 2021 के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जुब्बल नावर कोटखाई में ऐतिहासिक जीत संभव हो सकी। उन्होंने ने कहा कि तमाम कोशिशों,  घोषणाओं और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के बावजूद भी वर्तमान सरकार भाजपा की जमानत तक नहीं बचा सकी।  हिमाचल में 2021 के उप चुनावों के परिणाम से हिमाचल की जनता ने तय कर लिया हैं कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार भारी समर्थन से  सत्ता में वापिसी करंेगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने 2021 के उप चुनाव में मिली जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई में मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम से हर बूथ पर कांग्रेस पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles