किन्नौर की सांगला में सड़क हादसा चार लोगों की मौत
चलो आज कल हिमाचल आजकल
शिमला किन्नौर जिला में सांगला तहसील के तहत बटसेरी के समीप आज एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां के आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से इनमें सवार चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार एक अन्य घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के किए सीएचसी सांगला लाया गया है। जानकारी के अनुसार ये सभी व्यक्ति रोघी गांव से शादी समारोह से बरात में सम्मिलित होकर सांगला स्थित बटसेरी गांव में जा रहे थे, तभी यह हादसा घटित हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में 51 वर्षीय जियालाल रोघी निवासी, 49 वर्षीय किशोरी लाल रुंनग निवासी, 42 वर्षीय संजय रुंनग निवासी व 49 वर्षीय मदनलाल किल्बा निवासी शामिल हैं। 45 वर्षीय रमेश रोघी निवासी घायल हुए हैं। किन्नौर के पुलिस अधीक्षक ने इस घटना की पुष्टि की है।


| All Rights Reserved | Website By :