Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस आलाकमान ने चाहा तो शिमला शहरी से लडूगां चुनाव : यशवंत छाजटा

कांग्रेस कार्यालय में समर्थकों के साथ मनाया मनाया जन्मदिन

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशवंत छाजटा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने चाहा तो वह शिमला शहरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी (शिमला शहरी) से आए समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय राजीव भवन यशवंत छाजटा का जन्मदिन मनाया। इस दौरान छाजटा के समर्थकों ने कहा कि वह शिमला शहरी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरें। इस अवसर पर यशवंत छाजटा ने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही है। समर्थकों की भावनाओं  की वह कद्र करते हैं, लेकिन हाईकमान अगर टिकट देती है तो वह जरूर चुनावी मैदान में उतरेंगे। छाजटा लंबे समय तक जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष रहे है। अब उन्हें संगठन में महासचिव बनाया गया है।

विक्रमादित्य सिंह भी रहे कार्यक्रम में मौजूद

यशवंत छाजटा के जन्मदिन के मौके पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव व शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह भी पहुंचे। उन्होंने यशवंत छाजटा को जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान, महेंद्र चौहान सुरेंद्र चौहान, अनुराग शर्मा, अनीता वर्मा सचिव हरिष्ण हिमराल, यशपाल तनाइक, सुशांत कपरेट, शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, वेद प्रकाश ठाकुर, बलदेव ठाकुर, सुरेश नागता, रजेश वर्मा, रविंदर चौहान, साइन राम नेगी, मोहन नेगी आशा कंवर गीतांजली भगरा, नीरज बक्शी, वीणेश ठाकुर, नरेश गांधी, कंवर नरेंद्र, मनोज कुठियाला, मोनिता चौहान, संतोष शर्मा, वनिता वर्मा, बलविनदेर, नरेश, अमित शर्मा, आशीष, संजीव मेहता, एम एम वालिया, योगिता, आशु आकाश सैनी, खुशबू अंकुश सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles