हिमाचल आजकल
शिमला। भारत सरकार का उर्जा मंत्रालय 25 जुलाई से 30 जुलाई तक आजादी का अमृत महोत्सव के भाग के रूप में, उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य के तहत सप्ताह भर चलने वाला बिजली महोत्सव मना रहा है। एसजेवीएन के अध्यवक्ष व प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने अवगत कराया कि बिजली महोत्सव प्रत्येकक जिले में दो स्थानों (1556 स्थान) के साथ देश के सभी 773 जिलों में मनाया जा रहा है। भारत की जनता को समर्पित यह आयोजन देश की पूर्व उपलब्धियों और भविष्य की आकांक्षाआें के 75 वर्षों का महोत्साव है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व के तहत बीते आठ वर्षों से विद्युत क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास को प्रदर्शित कर रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि एसजेवीएन हिमाचल प्रदेश व पंजाब राज्यों के सभी 35 जिलों के 70 स्थानों के लिए नोडल एजेंसी है। इसके अतिरिक्ति, एसजेवीएन हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात के 9 जिलों के 18 स्थानों पर बिजली महोत्सव का भी आयोजन कर रहा है। सप्ताह भर चलने वाले इन समारोहों की श्रृंखला में, आज एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, सोलन, बिलासपुर, मंडी, चलोला (ऊना) और पांवटा स्थित छह स्थानों में बिजली महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुल्लू में शिक्षा मंत्री, गोविंद सिंह ठाकुर, मंडी में जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, पांवटा में उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व चलोला (ऊना) में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने की।

इसी प्रकार, पंजाब में एसजेवीएन ने तीन स्थानों कपूरथला, लुधियाना और फिरोजपुर में बिजली महोत्सव का आयोजन किया। फिरोजपुर स्थित समारोह में पंजाब सरकार के विद्युत मंत्री, हरभजन सिंह ने भाग लिया। विद्युत क्षेत्र की उपलब्धियों को प्रचारित करने के लिए विभिन्न सांस्तिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया गया। नन्द लाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन इस राष्ट्रीय अभियान के सुचारू एवं सफल आयोजन को सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास कर रहा है।
नन्द लाल शर्मा ने कहा कि सप्ताह भर चलने वाले इस बिजली महोत्सव का ग्रैंड फिनाले 30 जुलाई को उज्जवल दिवस के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा। इस आयोजन में, दस चिन्हित जिलों से विद्युत क्षेत्र की विभिन्न योजनाआें के लाभार्थी माननीय प्रधानमंत्री से वर्चुअली संवाद करेंगे।


| All Rights Reserved | Website By :