Sunday, April 12, 2026

बाग़वानी, पर्यटन और रुकें पड़े विकास कार्य को गति दी जाएगी: रोहित ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला जुब्बल-नावर-कोटखाई में बाग़वानी, पर्यटन और विकास के कार्य को गति दी जाएगी यह बात नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने कोटखाई में आयोजित जन आभार कार्यक्रम के दौरान कोटखाई की जनता को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई के उप-चुनाव में काँग्रेस पार्टी का सीधा मुकाबला प्रदेश की भाजपा सरकार से था। प्रदेश की भाजपा सरकार ने पूरा कैबिनेट जुब्बल-नावर-कोटखाई में उतार दिया था और बड़े-2 विजन और घोषणाओं से जनता को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने अपनी बुद्धिमता और विवेकता का परिचय देते हुए अपार स्नेह और समर्थन के साथ कांग्रेस पार्टी को जीत दिलवाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही एक समान दृष्टिकोण के साथ संतुलित और समग्र विकास करने का प्रयास किया है और रुकें पड़े विकास कार्य को गति दी जाएगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में सीए स्टोर स्थापित करने और पर्यटन की में अपार संभावनाओं को देखते हुए क्षेत्र में स्थानों को चिन्हित कर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उप-चुनाव से पूर्व भाजपा सरकार ने दो उपमंडल, विकास खंड और उप तहसील खोलने की घोषणा की है उसे भी अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उप चुनाव 2022 के आम चुनाव का सेमीफाइनल था जिसमें प्रदेश की 20 विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को एक लोकसभा और तीन विधानसभा चुनाव में 4-0 से विजयी बनाकर साफ़ संकेत दे दिया है कि जुमलें और अच्छे दिन की भाजपा सरकार की 2022 में विदाई तय हैं। उन्होंने कोटखाई की जनता का कांग्रेस पार्टी पर उप चुनाव में अपार जनसमर्थन और विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles