Saturday, April 11, 2026

भाजपा ने सभी 74 मंडलों में मनाया कारगिल दिवस : सुरेश कश्यप

हिमाचल आजकल

 शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा ने  मंगलवार को  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हिमाचल के सभी 74 संगठनात्मक मंडलों में कारगिल युद्घ में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्घांजलि दी।  कारगिल विजय दिवस के मौके पर नालागड़ और सोलन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हिस्सा लिया।

उन्होने कहा कि कारगिल युद्घ में भारतीय सेना का जोश और वीरता अद्वितीय है और पूरा देश भारतीय सेना के कारगिल नायकों के लिए खड़ा है।  हम उन सैनिकों के ऋणी हैं जो दिन रात हमारी रक्षा करते हैं और हमारे बार्डर को सुरक्षित बनाते हैं।  उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस उन कारगिल युद्घ नायकों को श्रद्घांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने हमारे कल के लिए अपना आज दे दिया। इस दिन हम उन शहीदों को सलाम करते हैं जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया और हमारे कारगिल भाइयों के लिए स्वतंत्र अस्तित्व और शांतिपूर्ण जीवन सुरक्षित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को वीरभूमि के नाम से भी जाना जाता है। शहीद विक्रम बत्रा और अन्य महान शहीदों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान की भरपाई नहीं की जा सकती है, लेकिन उनके द्वारा किए गए बलिदान को याद करके हम प्रेरणा प्राप्त कर सकते हैं। इस बलिदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles