हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक वीरवार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें बागवानों और फल उत्पादकों को राहत प्रदान करते हुए 15 जुलाई से एचपीएमसी के माध्यम से बिकने वाली पैकेज सामग्री कार्टन और ट्रे की खरीद पर 6 प्रतिशत उपदान प्रदान करने का निर्णय लिया गया। एचपीएमसी को इसके लिए 10 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
मंत्रिमंडल ने राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शैक्षणिक, कार्मिक और अकादमिक स्टाफ के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की संशोधित वेतनमान योजना को लागू करने को स्वीति प्रदान की। 01 जनवरी, 2016 से 31 मार्च, 2022 तक प्रदत्त संशोधित यूजीसी वेतनमान से अनुमानित 337 करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ेगा। वर्ष 2021-22 के लिए इस मद में वार्षिक 113 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय होगा और चालू वित्तीय वर्ष की शेष अवधि के लिए यह 75 करोड़ रुपये होगा।
मंत्रिमण्डल ने राज्य में बस यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के ²ष्टिगत स्टेज कैरेज बस सेवाआें के तहत पहले दो किलोमीटर तक न्यूनतम बस किराया वर्तमान 7 रुपये से घटा कर 5 रुपये करने को स्वीति प्रदान की।
मंत्रिमण्डल ने जल शक्ति विभाग में बेलदार के 452 पदों को पम्प अपरेटरों में बदलने और 31 दिसम्बर, 2020 तक 12 वर्ष या इससे अधिक नियमित सेवाकाल पूरा कर चुके जल रक्षकों, जिन्होंने शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं की है, उन्हें विभाग में शामिल करने का भी निर्णय लिया।
मंत्रिमण्डल ने राज्य के लोगों को सुविधा प्रदान करने के ²ष्टिगत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन और गैर-राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 780 आशा वर्कर नियुक्त करने का निर्णय लिया।
मंत्रिमण्डल ने कमला नेहरू राज्य अस्पताल, शिमला के नवनिर्मित 100 बिस्तर क्षमता के मातृ एवं शिशु देखभाल विंग के लिए विभिन्न श्रेणियों के 164 अतिरिक्त पद सृजित कर, भरने को स्वीति प्रदान की ताकि माताआें एवं शिशुआें को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।
मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश लोकल अडिट विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 54 पद सृजित कर, भरने को भी स्वीति प्रदान की।
मंत्रिमण्डल ने राज्य में विभिन्न विभागों की विकासात्मक गतिविधियों से सम्बन्धित निर्णयों और योजना में स्थानिक और भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी के उपयोग के ²ष्टिगत आर्यभट्ट जियो इन्फरमेटिक्स एण्ड स्पेस एप्लीकेशन सैंटर को राज्य नोडल एजैंसी घोषित करने का निर्णय लिया। यह केन्द्र सतत् विकास में इस प्रौद्योगिकी के उपयोग के लिए नोडल एजैंसी के रूप में कार्य करेगा तथा राज्य में प्रातिक संसाधनों से सम्बन्धित डटा इत्यादि के संग्राहक के रूप में भी सेवाएं प्रदान करेगा।
मंत्रिमण्डल ने गृह रक्षक कर्मियों के रैंक भत्ते में बढ़ौतरी की भी स्वीति प्रदान की। इससे अब कम्पनी कमाण्डर को 30 रुपये के स्थान पर 50 रुपए प्रतिदिन, वरिष्ठ प्लाटून कमाण्डरध्प्लाटून कमाण्डर को 24 रुपये के स्थान पर 40 रुपये, हवलदार को 18 रुपये के बजाए 30 रुपये और सैक्शन लीडर को 12 रुपये के स्थान पर 20 रुपये रैंक भत्ता मिलेगा।
मंत्रिमण्डल ने नए पुलिस जिला नूरपुर के सृजन को भी स्वीति प्रदान की, जिसका मुख्यालय कांगड़ा जिला के नूरपुर में होगा। इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 39 पद सृजित कर, भरने को भी स्वीति प्रदान की गई।
मंत्रिमण्डल ने शिमला जिला में लोक निर्माण विभाग के चौपाल मण्डल के अंतर्गत सराहां में नया उपमण्डल खोलने तथा इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 6 पद सृजित कर, भरने को भी स्वीति प्रदान की।
मंत्रिमण्डल ने किन्नौर जिला के रिकांग पिआे में लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग का नया उपमण्डल खोलने तथा रिकांग पिआे और शौंनटंग में दो नए अनुभाग खोलने तथा इनके लिए विभिन्न श्रेणियों के 8 पद सृजित कर, भरने को स्वीति प्रदान की।
बैठक में उद्योग विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से एक्सटेंशन अधिकारी (उद्योग) के 10 पद अनुबंध आधार पर भरने को स्वीति प्रदान की गई।
मंत्रिमण्डल ने मण्डी जिला के ढीम कटारू, धरोट, सरोआ, बागा चनोगी, मुराह और सैंज तथा कुल्लू जिला के मंगलौर में नव सृजित 7 सिल्क वर्म रियरिंग केन्द्रों के लिए मालीध्बेलदार के 7 पद भरने की स्वीति प्रदान की।
बैठक में मण्डी जिला के करसोग क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ततापानी में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने और विद्यालय में अनुबंध आधार पर स्कूल प्रवक्ता के 3 पद सृजित कर, भरने की स्वीति प्रदान की गई।
मंत्रिमण्डल ने चम्बा जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जडेरा, मंगला और भाडल में नन मेडिकल संकाय की कक्षाएं प्रारम्भ करने और इनके लिए अनुबंध आधार पर प्रवक्ता के 7 पद सृजित करने को भी मंजूरी प्रदान की।
बैठक में सोलन जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरेड़ में नन मेडिकल की कक्षाएं शुरू करने और इसके लिए अनुबंध आधार पर प्रवक्ता के 3 पद सृजित कर, भरने को स्वीति प्रदान की गई।
मंत्रिमण्डल ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब शैक्षणिक खण्ड के अंतर्गत गुजर बस्ती छालूवाला गांव और शिलाई विधानसभा क्षेत्र में शैक्षणिक खण्ड बकरास के अंतर्गत हलान्हा गांव में नये प्राथमिक विद्यालय खोलने की स्वीति प्रदान की।
बैठक में चम्बा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खंगुरा एवं गढ़ गांव तथा चम्बा विधानसभा क्षेत्र के बांगबेही गांव में नये प्राथमिक विद्यालय खोलने को भी स्वीति प्रदान की गई।
मंत्रिमण्डल ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के गौंडपुर और किशनकोट में नये प्राथमिक विद्यालय खोलने को भी स्वीति प्रदान की।
मंत्रिमण्डल ने कांगड़ा जिला के राजकीय स्नातक महाविद्यालय, थुरल में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से विज्ञान विषय की कक्षाएं शुरू करने और इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पदों के सृजन एवं भरने को स्वीति प्रदान की।
मंत्रिमण्डल ने कांगड़ा जिला के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुखड़ के गांव सुखड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 3 पद सृजित कर, भरने की स्वीति भी प्रदान की।
बैठक में कांगड़ा जिला के अरला और बलोटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने एवं विभिन्न श्रेणियों के छ: पद सृजित कर भरने को भी स्वीति प्रदान की।
मंत्रिमण्डल ने कांगड़ा जिला के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में फत्तू-का बाग में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने और तीन पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
बैठक में राज्य में खाद्य प्रशासन सु²ढ़ करने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा एवं नियामक विभाग में सहायक आयुक्त और खाद्य सुरक्षा अधिकारी के तीन पदों को सृजित करने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमण्डल ने कांगड़ा जिला के शाहपुर में उप-रोजगार कार्यालय खोलने और आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
मंत्रिमण्डल ने पशुपालन विभाग में अनुबंध के आधार पर रेडियोग्राफर और प्रयोगशाला तकनीशियन का एक-एक पद भरने के अलावा विभाग में अनुबंध आधार पर कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के दो पदों को भरने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने कुल्लू जिला के बंजार क्षेत्र में पशु औषधालय बाहु को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने और इसके सुचारू संचालन के लिए तीन पद सृजित कर उन्हें भरने को स्वीति प्रदान की। इससे क्षेत्र की लगभग सात पंचायतें लाभान्वित होंगी।
बैठक में ऊना जिला की बढेरा, मंडी जिला के कोट कमराढा, कांगड़ा जिला के कंदरोड़ी और कोरोआ के पशु औषधालयों को पशु अस्पतालों मेें स्तरोन्नत करने और इन नव स्तरोन्नत पशु अस्पतालों के संचालन के लिए 12 पदों को सृजत कर भरने को मंजूरी प्रदान की।
बैठक में मंडी जिला की थुनाग तहसील की ग्राम पंचायत झुंडी के रोपा में नए पशु औषधालय को खोलने और इसके सुचारू संचालन के लिए दो पदों को सृजित कर भरने को स्वीति प्रदान की।
मंत्रिमंडल ने मंडी जिला के टिपरा में नया पशु औषधालय खोलने और इसमें आवश्यक पदों को सृजित कर उन्हें भरने को स्वीति प्रदान की।
बैठक में कांगड़ा जिला के नुरपूर विधानसभा क्षेत्र के गांव मेहकर और गांव खेल तथा शिमला जिला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के गांव चौपाल में नए आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने को मंजूरी प्रदान की। इनके सुचारू संचालन के लिए नौ पदों को सृजित कर भरने केे लिए भी मंजूरी प्रदान की गई।
मंत्रिमंडल ने लाहौल-स्पीति जिला के उदयपुर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मैकेनिक डीजल, फिटर, पम्प अपरेटर कम मैकेनिक, स्टैनोग्राफर और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट अंग्रेजी के नए ट्रेड शुरू करने और विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पदों को सृजित कर उन्हें भरने की स्वीति प्रदान की।
बैठक में चंबा जिला के भटियात विधानसभा क्षेत्र के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरनोटा में मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड शुरू करने को भी स्वीति प्रदान की।
बैठक में प्रदेश में द्वितीय राजभाषा संस्त का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए भाषा कला एवं संस्ति विभाग में संस्त अनुभाग सृजित करने को स्वीति प्रदान की।
बैठक में सोलन जिला के अर्की क्षेत्र के सायर मेले को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा प्रदान करने को भी स्वीति प्रदान की गई। बैठक में लाहौल-स्पीति जिला के त्रिलोकनाथ मेले को भी राज्य स्तरीय मेले का दर्जा प्रदान किया गया।
मंत्रिमंडल ने मंडी जिला के औट पुलिस थाने के तहत गाडग़ुशैणी में नई पुलिस चौकी खोलने को स्वीति प्रदान की। इसके संचालन के लिए छ: पद सृजित कर उन्हें भरने की स्वीति प्रदान की गई।
बैठक में कांगड़ा जिला के पुलिस थाना भवारना के तहत अस्थाई पुलिस चौकी धीरा को स्थाई पुलिस चौकी में परिवर्तित करने के साथ छ: पद सृजित कर उन्हें भरने को भी स्वीति प्रदान की गई।
बैठक में मंडी जिला की पुलिस चौकी रिवाल्सर को पुलिस थाने में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया गया। इसके संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के आठ पदों को सृजित कर भरा जाएगा।
मंत्रिमंडल ने बिलासपुर जिला के ब्रह्मपुखर में पुलिस थाना खोलने और इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया। पुलिस चौकी नम्होल इस पुलिस थाने के अन्तर्गत कार्य करेगी।
बैठक में मंडी जिला में अस्थाई पुलिस चौकी डैहर को स्थाई पुलिस चौकी में परिवर्तित करने और इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के छ: पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कांगड़ा जिला में अस्थाई पुलिस चौकी थुरल को स्थाई पुलिस चौकी में परिवर्तित करने और इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के छ: पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने सिरमौर जिले के शिलाई में उपमंडल पुलिस अधिकारी का नया कार्यालय खोलने सहित छ: पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिले की तहसील धीरा के डाकघर व गांव चम्बी में अछरू-भरोह-चम्बी-चिडऩ-लाहड़-ठाकरा सडक़ का नामकरण स्वर्गीय सूबेदार गेंदा राम चौधरी की स्मृति में स्वर्गीय सूबेदार गेंदा राम चौधरी सडक़ करने को स्वीति प्रदान की।
बैठक में सिरमौर जिला के खोदोनवालाध्गोरखूवाला में लोक निर्माण विभाग का नया उप-मंडल खोलने तथा आवश्यक पदों के सृजन के साथ उन्हें भरने को स्वीति प्रदान की गई।
बैठक में कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी में लोक निर्माण विभाग का नया मंडल खोलने तथा इस मंडल के सुचारू क्रियान्वयन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों के सृजन कर उन्हें भरने को स्वीति प्रदान की गई।
बैठक में शिमला जिला के ननखड़ी में लोक निर्माण विभाग का नया मंडल तथा खोलीघाट में उप-मंडल खोलने सहित आवश्यक पदों के सृजन तथा भरने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने यात्रियों को आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम द्वारा 360 बसों के स्थान पर 397 बसों की खरीद करने को स्वीति प्रदान की।
मंत्रिमंडल ने ऊना जिला की गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दियोली में क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए दस बिस्तरों की क्षमता का स्वास्थ्य संस्थान खोलने को स्वीति प्रदान की।
बैठक में सिरमौर जिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेनवाला मुबारिकपुर, त्रिलोकपुर और पजाहल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्तरोन्नत करने सहित आवश्यक पदों को भरने की स्वीति प्रदान की।


| All Rights Reserved | Website By :