Sunday, April 12, 2026

जिला व ब्लॉकों स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं की टीम गठित की जाए : गोदावरी थापली

हिमाचल आचकल

शिमला। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से शिमला संसदीय क्षेत्र की प्रभारी गोदावरी थापली ने प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर महिला कांग्रेस को एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए काम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगले दो हफ्तों के बीच जिला व ब्लॉकों में 25-25 महिला कार्यकर्ताओं  महिलाओं की टीम गठित की जाए। विधानसभा चुनाव बहुत नजदीक है इसलिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जानी है। उन्होंने कहा कि चुनावों में  महिलाओं की अहम भूमिका होती है इसलिए महिला कांग्रेस को हर घर मे आज से ही दस्तक देनी है।

गोदावरी थापली ने देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर  चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ा है।  सभी महिलाओं को एकजुट होकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों को उजागर करते हुए लोगों को जागरूक करना है। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस जैनब चंदेल ने प्रदेश की जयराम सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रदेश में आज हर वर्ग सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें की जांच कागजों में दफन हो गई है।  प्रदेश में बेरोजगार युवाओं  से जो अन्याय भाजपा ने किया है उसे प्रदेश कभी माफ नही करेगा। इस असवर पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी प्रभा वर्मा,वृन्दा सिंह,शशि ठाकुर,पुष्पा शोभटा, सत्य वर्मा,उमा वर्मा,रिंकू वर्मा,सुदेश,इन्दु,अंकिता, ज्योति,बबली,कुसुम व उमा मुदलियार अन्य के अतिरिक्त मौजूद थी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles