हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत हम अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करने का भी संकल्प लेंगे। हमें संविधान का पालन करना चाहिए और अपने राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान करना चाहिए, स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों का पालन करना चाहिए र्आैर भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोग्राम है। इस कार्यक्रम के दौरान पूरे देश में राष्ट्रवाद का माहौल बनेगा। हमारे देश के हर नागरिक को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के स्वतंत्रता संग्राम की के बारे में गहराई से पता होना चाहिए जिन्होंने हमारे बेहतर और सुरक्षित भविष्य के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा अभियान चल रहा है जहां हम सभी ने अपने प्रदर्शन चित्रों पर अपना राष्ट्रीय ध्वज लगाया है।


| All Rights Reserved | Website By :