बागवानों को एक हफ्ते के भीतर जारी कर दी जाएगी एमआईएस की राशि
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा नेता व अध्यक्ष हिमाचल सहकारी बैंक खुशीराम बालनाटाह ने कहा की सरकार ने सेब मंडी मध्यस्थता योजना के अंतर्गत वर्ष 2021 में प्रापण किए गए सेब की लम्बित राशि 8.59 करोड़ जिसमें 4.15 करोड़ एचपीएमसी और 4. 45 करोड़ हिमफैड को 30 जुलाई को जारी कर दिए हैं । प्रापण संस्थाओं एचपीएमसी और हिमफैड को आदेश दिए हैं कि वे बागवानों की लम्बित राशि नगद में एक सप्ताह के भीतर जारी करना सुनिश्चित किया जाएगा। जयराम ठाकुर सरकार एक संवेदनशील सरकार है। वे शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा की सरकार ने बागवानी नीति में बदलाव करते हुए सरकार ने बीते वर्षों की तरह विभिन्न प्रकार के कीटनाशकों के उपदान की पुरानी योजना दोबारा लागू कर दी है जिसके अनुसार यह सारी वस्तुएं उद्यान विभाग के केन्द्रों के माध्यम से उपलब्ध होगी। उनका कहना है कि बागवानों व किसानों को धरना प्रदर्शन केवल राजनीति से प्रेरित था और इस प्रदर्शन से केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा की बागवानों से संबन्धित उपकरण, एंटीहेलनेट व अन्य सम्बन्धित उपकरणों की आदयगी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उद्यान विभाग को 20 करोड़ रूपए जारी कर दिए हैं। खुशी राम बालनाटाह ने कहा कि भाजपा सरकार जब भी सत्ता में आई है तब तब किसानों के लिए कुछ नया करने की कोशिश की है।उन्होंने कहा की निजी सीए स्टोर में लिए जाने वाले सेब के दाम तय करने की प्रक्रिया की निगरानी के लिए डॉ0 यशवन्त सिंह परमार विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। इसमें सम्बन्धित क्षेत्र के प्रगतिशील बागवानों को भी शामिल किया गया है, ताकि सेब के दामों को तय करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जा सके।
खुशीराम बालानाटह ने कहा कि प्रदेश में सभी बागवानों को 1 अप्रैल 2022 के बाद एचपीएमसी या खुले बाजार से सेब कार्टन व ट्रे की खरीद करने पर उन्हें जीएसटी का 6 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जाएगा। यह उपदान बागवानी विभाग एवं एचपीएमसी के माध्यम से उपलब्ध करवाने हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी बागवान अपने नजदीकी उद्यान विभागध्एचपीएमसी के कार्यालय में जाकर सभी औपचारिकताएं पूर्ण करके उक्त योजना का लाभ उठा सकते हैं।


| All Rights Reserved | Website By :