कार्टन पर 12 फीसदी जीएसटी वसूलना सरासर गलत फैसला
हिमाचल आजकल
शिमल। हिमाचल कांग्रेस ने किसानों व बागवानों की हो रही अनदेखी को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि सेब पैकिंग सामग्री पर 12 फीसदी जीएसटी वसूलना गलत है। किसाना व बागवानों ने किसी भी प्रकार का जीएसटी नहीं वसूला जाना चाहिए। कांग्रेस सत्ता में आने पर किसान बागवान आयोग का गठन करेगी। यह बात शनिवार को शिमला में कांग्रेस प्रचार समिति केे अध्यक्ष व विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से कही है।
उनका कहना था कि भाजपा सरकार किसानों व बागवानों को शोषण कर रही है। सेब पैकिंग के लिए प्रयोग किए जाना वाले कार्टन पर बागवानों से जीएसटी वसूलना सरासर गलत है। यही कारण हैे कि प्रदेश का बागवान अब सउक़ पर उतरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर किसानों व बागवानों की हितों की रक्षा करने में असफल रहा है। किसाना व बागवाना से किसी भी तरह का जीएसटी नहीं वसूल जाना चाहिए। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही किसान बागवान आयोग का गठन करेगी। इस अयोग में बागवानों व किसानों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में आयोग के गठन के वादे को शामिल करेगी। इस आयोग ही किसाना व बागवानों को कृषि व बागवानी संबंधी उपकरण व सामग्री का मामला देखेगा। कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार सेब पर 100 फीसदी आयात शुल्क लगाने में नाकाम रही है। जबकि केंद्र की पूर्व कांग्रेस सरकार ने सेब पर आयात शुल्क 50 फीसदी कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग सरकार से नाखुश है। कर्मचारी सडक़ पर उतर गए है। कांग्रेस सत्ता में आने पर ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करेगी।
कांस्टेबल पुलिस भर्ती मामले की कांग्रेस सरकार करेगी गहन जांच
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांस्टेबल पुलिस भर्ती मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। अभी तक सीबीआई जांच शुरू नहीं हो पाई है। इस मामले में सरकार के अधिकारियों के शामिल होने से इंनकार नहीं किया जा सकता है। उनका कहना है कि लोगों का ध्यान बांटने के लिए सरकार ने पुलिस भर्ती को रद्द कर दिया था। कांग्रेस सत्ता में आने पर पुलिस भर्ती मामले की गहन जांच करेगी। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।


| All Rights Reserved | Website By :