Sunday, April 12, 2026

मॉनसून सत्र  में सभी सदस्यों  रचनात्मक सहयोग दें : विपिन परमार

हिमाचल आजकल

शिमला।  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष  विपिन सिंह परमार ने  मॉनसून सत्र से पहले बुलाई गई बैठक के दौरान सता पक्ष व  प्रतिपक्ष के सदस्यों से सत्र के संचालन में रचनात्मक सहयोग देने की अपील की है।  मंगलवार को  विधानसभा सचिवालय में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संसदीय कार्यमंत्री  सुरेश भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष,  मुकेश अग्रिहोत्री, सरकार के मुख्य सचेतक  बिक्रम सिंह जरयाल और  सीपीआईएम के नेता व विधायक राकेश सिंघा मौजूद थे।

इस अवसर पर विपिन परमार ने कहा कि वह अपने दायित्व के बारे में पूरी तरह वाकिफ है और उनका सभी सदस्यों से आग्रह है किया कि सभी सदस्य सत्र के संचालन में अपना भरपूर सहयोग दें व सदन के समय का सदुपयोग जनहित से जुड़े मुददों को उठाने के लिए करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा  लोकतन्त्र के मंदिर हैं और प्रदेश विधानसभा की अपनी एक उच्च परम्परा व गरिमा है। उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा में भाग लें और मंथन से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles