Sunday, April 12, 2026

सडक़ें बेहाल, लोक निर्माण विभाग लाचार, मुख्यमंत्री करें हस्तक्षेप : रोहित ठाकुर

भाजपा सरकार अपने चहेतों को बांट रही रेवडिय़ां

हिमाचल आजकल

शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने  कहा कि सेब बहुलीय क्षेत्रों  में जहां सेब सीजन पूरे यौवन पर चल रहा हैं वहीं लोक निर्माण विभाग के उदासीन रवैये से सडक़ो की दुर्दशा बनी हुई हैं।  उन्होंने कहा कि सरकार ने इस वर्ष लोक निर्माण विभाग के बजट में कटौती कर दी हैं जिससे सडक़ों की मुरम्मत और रखरखाव के कार्य नहीं हो पा रहें। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीनें खराब पड़ी हैं और विभाग ग्रामीण इलाको की सडक़ों की सुध नही लें रहा हैं। गौरतलब हैं कि जुब्बल नावर कोटखाई में सैंकड़ों सडक़ें बंद पड़ी हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान सरकार का चार वर्षों का कार्यकाल लोक निर्माण विभाग से अपने चहेतों को रेवडिय़ां बांटने में निकल गया जिसके कारण जहां करोड़ों की देनदारी लंबित पड़ी हैं।  वहीं इस अवधि के दौरान जुब्बल नावर कोटखाई में एक भी नई सडक़ का प्रोजेक्ट स्वीकृत नहीं हुआ। उनका कहना है कि लोक निर्माण विभाग ठेकादारों को उनके कार्य के बिलों की पेमेंट नहीं दे रहा हैं और ठेकादारों ने लंबे समय से आवंटित टेंडरों के कार्य भी शुरू नहीं किए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग में चीफ इंजीनियर से लेकर निचले स्तर तक सैंकड़ों अधिकारी व कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं। कांग्रेस विधायक  ने कहा कि बागवान पहले ही सेब पर बढ़ते लागत मूल्य से त्रस्त हैं वही दूसरी आेर सडक़ों के खस्ताहाल होने से सेबों के विपणन में बाधा पड़ रही हैं जिससे सेब के खराब होने से बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। रोहित ठाकुर ने सेब सीजन में सेब बहुलीय क्षेत्रों की सडक़ों की दुर्दशा को देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से हस्तक्षेप कर लोक निर्माण विभाग को तुरंत अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाने की मांग की हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles