हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में 13 से 15 अगस्त 2022 तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस अरकेस्ट्रा हरमनी ऑफ पाइन्स द्वारा रचित और स्वरबद्घ किए गए थीम गीत हर घर तिरंगा-शान तिरंगा का फाइनल ट्रैक लांच किया। इस अवसर पर हरमनी ऑफ पाइन्स के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अरकेस्ट्रा की यह नई रचना उत्ष्ट और बहुत ही भावपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस अरकेस्ट्रा के प्रतिभाशाली एवं उम्दा कलाकारों द्वारा रचित यह गीत लोगों के मन में देश भक्ति का भाव जागृत करेगा। मुख्यमंत्री ने अरकेस्ट्रा के सदस्यों के उत्साहवर्द्धन एवं उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू को भी बधाई दी। इस मौके पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अन्य पुलिस अधिकारी तथा हरमनी अफ पाइन्स के सदस्य विजय भी उपस्थित थे।


| All Rights Reserved | Website By :