Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन ने वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के लिए कर पश्चात लाभ (पीएटी) में 79 फसदी की वृद्घि दर्ज की : नंद लाल शर्मा

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने बताया कि कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पहली तिमाही के लिए अब तक का सबसे अधिक राजस्व और कर पश्चात लाभ (पीएटी) दर्ज किया है। कंपनी ने 607. 79 करोड़ रुपए का कर पश्चात लाभ अर्जित किया, जबकि 1070. 50 करोड रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इससे पहले सबसे अधिक दर्ज राजस्व और पीएटी वित्त वर्ष 2015-16 में थे, जब वे क्रमश: 920.35 करोड़ रुपए और 484. 43 करोड़ रुपए थे।

शुक्रवार को  शिमला में आयोजित कंपनी की बोर्ड बैठक के बाद बोलते उन्होंने  शर्मा ने कहा कि  कर पश्चात लाभ में यह वृद्घि पिछले वित्तीय वर्ष की समतुल्य तिमाही के दौरान 339. 54 करोड रुपए से 79 प्रतिशत अधिक बैठती है। एसजेवीएन ने अपने कुल राजस्व में 368. 12 करोड रूपए की वृद्घि दर्ज की है जो जून 2022 की तिमाही में 1070. 50 करोड रुपए हो गया है जो कि 52. 4 प्रतिशत की वृद्घि दर्शाता है यह राजस्व जून, 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान 702. 38 करोड रूपए था।

नंद लाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन की नेटवर्थ पिछले वर्ष की 13100. 97 करोड़ रूपए की तुलना में वर्ष 2022-23 की प्रथम तिमाही के अंत पर बढक़र 13735. 99 करोड़ हो गई है । इस तिमाही के दौरान एसजेवीएन का प्रति शेयर आय पिछले वर्ष की प्रथम तिमाही की तुलना में 80.23 प्रतिशत बढ़ गई है । इसी तरह कंपनी के कर पूर्व लाभ (पीवीटी) में 52.69 प्रतिशत की वृद्घि दर्ज की है । कंपनी ने जून को समाप्त प्रथम तिमाही के दौरान शानदार वित्ती य प्रदर्शन करते हुए प्रचालनों से कुल 1006.25 करोड़ रूपए राजस्वर अर्जित किया है ।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles