Sunday, April 12, 2026

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

हिमाचल आजकल

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उपस्थिति में  कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर कांग्रेस को छोड भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री जयरामठाकुर के कार्यक्रम के दौरान मेहली पंचायत प्रधान व कांग्रेस प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गर्ग और बलोग पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा और कंचन सनेइक प्रधान देहना पंचायत और राधव शर्मा पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष और सुनील ठाकुर और संजय ठाकुर जनेडघाट पंचायत और अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है।

पंचायत प्रधानों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने गरीबों और दलितों के कल्याण के लिए एक भी योजना शुरू नहीं की थी। जबकि, वर्तमान राज्य सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए सहारा योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, हिमकेयर, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष के नेता प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

इस अवसर पर कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा नेत्री विजय ज्योति सेन , चैपाल के विधायक बलबीर वर्मा, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा, पूर्व विधायक रूप दास कश्यप, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मैहता, और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles