हिमाचल आजकल
शिमला,.अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस विधायक पवन काज़ल व लखविंद्र सिंह राणा को अगले छह सालों के लिये तुरंत प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांगड़ा को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
इस संदर्भ में कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने अधिसूचना जारी कर दी है।


| All Rights Reserved | Website By :