Sunday, April 12, 2026

मुख्यमंत्री जी, क्यों टली एचपीएससी में नियुक्तियां : सुक्खू

-राजभवन की मंजूरी के बाद किसके इशारे पर रद्द हुआ शपथ ग्रहण समारोह 

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में चेयरमैन और तीन सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह टलने पर कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जयराम सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री जी, आयोग में नियुक्तियां अंतिम मौके पर क्यों टाल दी गईं। राजभवन से फ़ाइल मंजूर होने के बाद फिर नामंजूर कैसे हुई। किसके इशारे पर शपथ ग्रहण समारोह रद्द हुआ। मुख्य सचिव को नाटकीय घटनाक्रम में हटाने में के पीछे भी दाल में काला है। 

सुक्खू ने कहा कि आयोग में डॉ. रचना गुप्ता को चेयरमैन लगाया जा रहा था। वह पहले आयोग में सदस्य रहीं। मुख्यमंत्री बताएं कि जब चेयरमैन के लिए उनके नाम पर मुहर लग गई थी, तो फिर शपथ रोकने के पीछे क्या कारण रहे। क्या वह योग्य उम्मीदवार नहीं थीं। किसके कहने पर उनकी नियुक्ति अंतिम वक्त रोकी गई। सरकार कौन चला रहा है। मुख्यमंत्री को सरकार के फैसलों की जानकारी ही नहीं होती। 

लोक सेवा आयोग सांविधानिक संस्था है, उसके चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्तियों का इस तरह का मजाक नहीं बनाया जाना चाहिए। 

मुख्यमंत्री की अफसर सुनते नहीं हैं, यह बात पूरी तरह सिद्ध हो गई है। सरकार तो रिमोट से चल रही है। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह को हटाने की जानकारी भी मुख्यमंत्री को नहीं थी। मुख्य सचिव को मंत्रिमंडल की बैठक के बीच ही बदल दिया गया था। सुक्खू ने कहा कि सरकार बताए किसके कहने पर एचपीएससी में नियुक्तियां रोकी गईं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles