Sunday, April 12, 2026

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला का 8 वां संस्करण शिमला  में 26 से 28 अगस्त तक किया जाएगा आयोजित

हिमाचल आजकल

शिमला। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला का आठवां संस्करण शिमला के  ऐतिहासिक  गेयटी थिएटर में 26 से 28 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन हिमाचल  के मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर करेंगे । ट्रांसजेंडर पर आधारित फिल्म शीर कोरमा इस सत्र में दिखाई जाएगी। शीर कोरमा फिल्म में मुख्य भूमिका में शबाना आजमी दिव्या दत्ता और स्वरा भास्कर हैं।  यह फिल्म ट्रांसजेंडर इश्यूज पर मुखर होकर अपनी राय बनाने में कामयाब होती है। यह जानकारी अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अफ शिमला के फेस्टिवल डायरेक्टर  पुष्प राज ठाकुर ने दी।

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला में कुल 86 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी । जिनमें 27 फिल्में अंतरराष्ट्रीय वर्ग में, 34 भारतीय फिल्में, चार हिमाचल की फिल्में और 15 फिल्में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्में दिखाई जाएंगी। राष्ट्रीय फिल्म अवार्डस से सम्मानित फिल्म निर्देशक फराह खातून और शंकर श्री कुमार भी फिल्म समारोह में शरीक होंगे।  फिल्म फेस्टिवल में कुल 17 देशों की फिल्में दिखाई जाएंगी। जिनमें कनाडा, अमेरिका, लेबनान, स्पेन, ईरान, ताइवान, ब्राजील, आईसलैंड,  सिंगापुर, मैक्सिको, अस्ट्रेलिया, ग्रीस, बेल्जियम, डेनमार्क, रशिया  इत्यादि देशों की डक्यूमेंट्री एनिमेशन फीचर फिल्म और शार्ट फिल्म दिखाई जाएंगी।

डायरेक्टरेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल भारत सरकार के सौजन्य से कुल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित 16 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। जिनमें मुख्य है विजय गिरी बाबा द्वारा निर्देशित गुजराती फीचर फिल्म 21 एम यू टिफिन, शंकर  कुमार द्वारा निर्देशित हिंदी फीचर फिल्म अल्फा बीटा गामा, सागर पुराणिक द्वारा निर्देशित कन्नड़ फीचर फिल्म  डोलू, आति सिंह द्वारा निर्देशित हिंदी फीचर फिल्म एट डाउन तूफान मेल, विवेक राजेंद्र दुबे द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म फ्यूनरल , रेवंत कुमार कुरुकुंडा द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म नाट्यम, गणेश हेगड़े द्वारा निर्देशित कन्नड़ फिल्म नीली हक्की, चेतन भाकुनी द्वारा निर्देशित हिंदी डक्यूमेंट्री फिल्म जुगलबंदी, सोहिल वैद्य द्वारा निर्देशित मराठी डक्यूमेंट्री फिल्म मरमर अफ द जंगल,  मणिपुरी निर्देशक हाउबम पवन कुमार की डक्यूमेंट्री फिल्म पबंग श्याम, राहुल रावत द्वारा निर्देशित गढ़वाली फिल्म सनपट, लिपिका सिंह देराय द्वारा निर्देशित उडिय़ा डक्यूमेंट्री फिल्म बैकस्टेज, अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित हिंदी डक्यूमेंट्री फिल्म नाकर, प्राची बरजानिया द्वारा निर्देशित गुजराती डक्युमेंट्री फिल्म् द स्पेल अफ पर्पल, किशोर कलिता द्वारा निर्देशित असमिया डक्यूमेंट्री  फिल्म वीरांगना,  जैकी आर बाला द्वारा निर्देशित संताली  भाषा की फिल्म व्हिच इस तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल के दौरान आकर्षण का केंद्र होंगी जिन्हें हाल ही में भारत सरकार द्वारा 68 वे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles