हिमाचल आजकल
शिमला। चौपाल के कुपवी चहेता का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडी ससंदीय क्षेत्र से नव निर्वाचित सासंद प्रतिभा सिंह से उनके निवास स्थान हॉली लॉज में मुलाकात की। इस दौरान ढोल नगाड़ों से प्रतिभा सिंह की जीत की खुशी का इजहार करते हुए कुपवी के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के हिमाचल को दिए उनके योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता।उन्होंने कहा कि हॉली लॉज का प्रदेश की राजनीति में एक बहुत ही अहम स्थान है इसलिए उनका सासंद चुन कर आना स्व.वीरभद्र सिंह के बाकी बचें सपनों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
इस दौरान प्रतिभा सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी जीत प्रदेश के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताआें की जीत है।उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की समस्याआें और उन्हें दूर करने के लिये हरसंभव प्रयास करेगी। इस अवसर पर उनके पुत्र कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हॉली लॉज के दरवाजे पहले की तरह सभी के लिये खुले है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याआें को सुनना और उन्हें दूर करना उनका नैतिक कर्तव्य ही नही बल्कि एक जन प्रतिनिधि होने के नाते उन्हें दूर करना भी उनकी जिम्मेदारी है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि वीरभद्र सिंह की भांति उनकी माता प्रतिभा सिंह भी प्रदेश की सेवा के प्रति समर्पित रहेगी।



| All Rights Reserved | Website By :