Sunday, March 1, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला के 7वें संस्करण का आयोजन 26 से 28 नवंबर तक

हिमाचल आजकल

शिमला। अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला के सातवें संस्करण का आयोजन शिमला के गेयटी  थिएटर में 26 से 28 नवंबर   को  किया जाएगा । इस वर्ष शिमला के कांडा जेल में भी फिल्म समारोह की फिल्में स्क्रीन की जाएगी। यह जानकारी अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला के फेस्टिवल डायरेक्टर  पुष्प राज ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा  कि इस समारोह का शुभारंभ 26  नवंबर को गेयटी थिएटर में होगा। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला के सातवें संस्करण में दुनिया के विभिन्न देशों की  58 फिल्मों को शर्टलिस्ट किया गया है।  ये फिल्में दुनिया के विभिन्न देशों अमेरिका, बेल्जियम, मोरक्को,साउथ अफ्रीका, सिंघापुर, दक्षिण कोरिया, इटली,ताईवान, स्पेन से प्राप्त हुई हैं। इसके अलावा  इस समारोह में मलयालम,तमिल, बंगाली ,मराठी, हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाआें में भी फिल्में दिखाई जाएंगी । उन्होंने कहा कि फिल्म समारोह की अंतर्राष्ट्रीय केटेगरी में दुनिया के 16 देशों की 23 फिल्में स्क्रीन की जायेंगी।  राष्ट्रीय  केटेगरी में विभिन्न भारतीय भाषाआें की 25 फिल्में दिखाई जायेंगी। इसके अलावा हिमाचल के निर्देशकों की 7 फिल्में भी फिल्म फेस्टिवल में शामिल की गई हैं। फिल्म फेस्टिवल के इस संस्करण में प्रसिद् तमिल निदेशक और थलाइवा  फिल्म के निर्देशक  विजय आनन्द समारोह के विशेष मेहमान होंगे। मशहूर इराकी निर्देशक हस्सन नजमाबादी  की फिल्म अपारात फिल्म समारोह की उद्घाटन फिल्म होगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles