Sunday, April 12, 2026

फेसबुक पर आपत्तिजनक व अमर्यादित टिप्पणीं खेदजनक : रोहित ठाकुर

स्व. नरेंदर बरागटा का सभी लोग करते है सम्मान

हिमाचल आजकल

शिमला । फेसबुक में आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणीं पर जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कड़े शब्दों में  भर्त्सना की हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि फेसबुक पर की गई दोनों शर्मनाक टिप्पणियों से निजी तौर पर आहत हूँ। उन्होंने कहा कि जहां तक जातिगत टिप्पणी का प्रश्न हैं इसका हमारे सभ्य व शिक्षित समाज में कोई भी स्थान नहीं हैं वहीं दिवंगत नेता नरेंदर बरागटा जिनका  सभी लोग सम्मान करते हैं उनके लिए व उनके पुत्र चेतन बरागटा के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणीं करना निंदनीय है।  उन्होंने  कहा कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। रोहित ठाकुर ने कहा कि दोनों मामलों को लेकर पहले ही शिकायत की जा चुकी हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की पूरे हिमाचल प्रदेश में एक पहचान हैं और इस तरह की संकीर्ण मानसिकता का यहां व किसी प्रगतिशील समाज में कोई स्थान नहीं हैं। इस तरह की अमर्यादित बातें समाज की सद्भावना को खंडित करने वाली हैं । उन्होंने कहा कि फेसबुक के आपत्तिजनक विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह विषय राजनीतिक नहीं बल्कि क्षेत्र में सभ्य समाज की सामूहिक प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफर्म का विवेकपूर्ण तरीके से प्रयोग होना चाहिए और हमें व्यक्तिगत और आपत्तिजनक टिप्पणीं से बचना चाहिए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles