Sunday, April 12, 2026

हिमाचल के चुनाव नतीजों के बाद केंद्र सरकार वापस लेगी कई फैसलें : अभय दुबे

हिमाचल आजकल

शिमला। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि हिमाचल विधानसभा के चुनावी नतीजे आने के बाद केंद्र सरकार को मंहगाई कम करने का दवाब बढ़ जाएगा। इससे पहले हिमाचल के उप चुनाव में भी ऐसा देखने को मिला था। उप चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद  केंद्र सरकार को कई फैसले वापस लेने पड़े थी। आज देश की जनता मंहगाई की मार से त्रस्त है। वे सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को मंहगाई व बेरोजगारी  से मुक्त भविष्य का सपना दिखाया था। लेकिन आज देश में 45 वर्षों में बेरोजगारी की भयानक स्थिति बनी हुई है। वर्ष 2014 में गैस सिलंंडर की कीमत 410 रूपए थी। अब यह बढक़र 1100 रूपए पहुंच गई है। इसी तरह से पैट्रोल के दाम प्रति लीटर 95 से 112 रूपए पहुंच गए है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के तहत गरीब लोगो सिलेंडर को दोबारा रीफील नहीं कर पा रहे है। देश के कई आर्थिक संस्थान घाटे में चल रहे है।

अभय दुबे ने कहा कि पिछले 8 सालों में आम लोगों के अचछे दिन तो नहीं आए लेकिन पंूजीपतियों  के जरूर अच्छे दिन आए है। प्रधानमंत्री ने किसानों  की आय दोगुनी करनी की बात  कही थी। लेकिन केंद्र सरकार ने खादों व अन्य कीटनाशक दवाइयों पर सब्सीडी खत्म कर दी है। खेती से संबंधित कई वस्तुओं  पर भारी भरकम जीएसटी वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मंहगाई व बेरोजगरी के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेगी।  इस मामले में दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। 

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles