हिमाचल आजकल
शिमला। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस 19 नवंबर से प्रदेश में अपना सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में करेगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री सचिव प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली व संजय दत्त भी मौजूद रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि शुक्रवार को राजीव भवन में होने जा रहें इस आयोजन में कांग्रेस के सभी विधायक, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी,प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, व अग्रणी सगंठनों के प्रमुख इस समारोह में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान सम्मेलन में हल ही में मंडी ससंदीय क्षेत्र से चुनाव जीती कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के अतिरिक्त तीन विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस पार्टी से जीते रोहित ठाकुर, संजय अवस्थी व भवानी सिंह को भी उनकी जीत पर सम्मानित किया जाएगा।
शुक्रवार को सदस्यता अभियान शुरू करेगी कांग्रेस
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :