Sunday, March 1, 2026

मुख्यमंत्री ने डलहौजी में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की

हिमाचल आजकलशिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चलो चंबा अभियान के तहत आयोजित दि हिमालयन घोरल 9वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रसिद्घ जल क्रीड़ा स्थल तलेरू में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चंबा जिला में पर्यटन परि²श्य को नए आयाम देने में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
चलो चंबा अभियान प्रतियोगिता में 19 राज्यों से करीब 800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अभियान की श्रृंखला में आयोजित की जाने बाली विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से प्रतियोगिता का सफल आयोजन निसंदेह जिघ्ला में आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक अहम पहल है।
जिला की समृद्घ कला एवं लोक संस्ति का जिक्र करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, हस्तकला, मूर्तिकला, शिल्प कला, प्रस्तर कला और प्रसिद्घ उत्पादों को पर्यटन से जोडक़र इनसे जुड़े कलाकारों शिल्पकारों की आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि चंबा रुमाल आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है, जो प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है।
मुख्यमंत्री ने डलहौजी क्षेत्र के लोगों की चिर लंबित मांग को पूरा करते हुए डलहौजी में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करने, राजकीय उच्च विद्यालय गंरगड को वरिष्ठ माध्यमिक बनाने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला जटोता और छाणा को स्तरोंउन्नत कर माध्यमिक पाठशाला, राजकीय माध्यमिक पाठशाला लढेर व जतराहण को उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
उन्होंने करवाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंड़ला को विभिन्न विभागीय औपचारिकताआें के निरीक्षण पश्चात् समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने लचोड़ी में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान खोलने के प्रस्ताव को लेकर भी संबंधित विभाग को अवश्य कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान चंबा चलो अभियान के थीम सॉन्ग और द ट्रैवलर ट्रेल्स पत्रिका के विशेषांक का विमोचन किया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान किए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles