Sunday, April 12, 2026

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सभी गारंटी होगी हवा हवाई : सुरेश भारद्वाज

हिमाचल आजकल

शिमला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा जिस पार्टी में उनके कार्यकर्ताओ को भरोसा ना हो जनता को उनकी गारंटियों पर क्या भरोसा होगा। 

भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सभी गारंटिया हवा हवाई है और जिन नेताओं ने इन घोषणाओं को घोषित किया है उनके प्रदेशों में सरकार की हालत खस्ता है।

जनता की मसीहा बनने का झूठा प्रयास कर रही है कांग्रेस, जिस पार्टी के नेता स्कूटर पर सेब ढोते थे वो बागवानी का क्या भला करेंगे।

सुरेश ने कहा कि अटल जी की सरकार के द्वारा राष्ट्र हित में जो न्यू पेंशन स्कीम को लागू किया गया था, उसको तत्कालीन वीरभद्र सरकार ने भी सहर्ष स्वीकारित प्रदान की, पर आज वो ही काँग्रेस के नेता इस पर सवाल उठा रहे हैं। क्या इसको यह समझ जाए की कॉंग्रेसी नेता स्व श्री वीरभद्र सिंह जी के निर्णय पर सवाल उठा रहे हैं?  

काँग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कर्मचारियों से ऐसा वादा किया था, पर सच्चाई तो यह है की कांग्रेस ने गैर जिम्मेदाराना तरीके से बिना किसी ब्लू प्रिंट के ये निर्णय लिया। PFRDA ने जब पैसा वापस देने से इंकार कर दिया उसके बाद भी ये निर्णय दर्शाता है कि अर्थव्यवस्था की स्थिति पर विचार नहीं हुआ और ये धूल झोंकने जैसा है। 

इनके नेताओं में ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर एक राय ही नहीं, अग्निहोत्री बोल रहे हैं दिल्ली कटोरा लेकर नहीं जाएंगे और दूसरी तरफ भूपेश बघेल जी कह रहे है दिल्ली से अपना हक लेकर आएंगे।

काँग्रेस के नेता राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी केवल वोट की चाह में जनता से ऐसा झूठा वादा कर चुके हैं। दोनों राज्यों में सरकारी कर्मचारी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

आर्थिक मोर्चे पर दोनों राज्यों की हालात खराब है,केंद्र सरकार के अनुदान पर इन राज्यों की अर्थव्यवस्था टिकी हुई है, अनुदान पर निर्भर दोनों राज्यों में ओल्ड पेंशन स्कीम का लागू होना राज्य को दिवालिया बना देगा।  

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles