Sunday, April 12, 2026

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर आएंगे हिमाचल दौरे पर

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल प्रद विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। किसान मोर्चा  हिमाचल में मिशन रिपीट में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसको लेकर केंद्रीय नेताओं के हिमाचल दौरा भी तय हो गए हैं। 

प्रदेश महामंत्री संजीव देष्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर आगामी 4 सितंबर को हिमाचल के दौरे पर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान वे ऊना में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे तथा आगामी चुनाव पर भी चर्चा करेंगे। इसी दिन कामगार कल्याण बोर्ड के दिवंगत अध्यक्ष राकेश बबली के परिजनों से भी मिलेंगे।

देष्टा ने बताया कि 5 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्वालामुखी जाएंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे और किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन तथा प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles