कसुम्पटी महिला मोर्चा के सफल सम्मेलन पर थपथपाई महिलाओं की पीठ
हिमाचल आजकल
शिमला, प्रदेश में रिवाज बदलने में महिला शक्ति की अहम भूमिका होगी, भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से फिर से सत्ता में आएगी। यह बात कसुम्पटी मंडल भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन को कुफरी में संबोधित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम की उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने कही। रविवार को भाजपा महिला मोर्चा के सफल सम्मेलन को संबोधित करते हुए रश्मिधर सूद ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने 154 योजनाएँ बनाई हैं, जिनके माध्यम से हर वर्ग का कल्याण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भूमिका को केंद्र में रखते हुए योजनाओं का निर्माण किया गया है। उन्होनें कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए योजनाएं बनाई हैं, जिनका लाभ हर घर में मिला है ,अब महिलाओं का काम है कि भाजपा की सरकार को पुनः सत्ता में लाएं ,पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाएं ताकि विकास का यह कारवां आगे भी चलता रहे। रश्मिधर सूद ने कहा कि शौचालय ,मकान, रसोई गैस ,स्वास्थ्य सुविधा, सहारा योजना, उचित मूल्य का राशन ,किराए में छूट ऐसी
शिक्षा के क्षेत्र में ,शगुन योजना सहित अनेक योजनाएं महिलाओं के लिए दी गई हैं, जिनसे महिलाओं के जीवन में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस देश के ऊपर सबसे ज्यादा शासन किया, लेकिन एक भी जनता से जुड़ी हुई योजना नहीं दे पाए ,कभी महंगाई के नाम पर, कभी बेरोजगारी के नाम पर ,कभी भ्रष्टाचार के नाम पर चुनाव लड़कर केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास किया।उन्होंने कहा कि आज गारंटी बोह दे रहे जिनकी खुद की गारंटी नही है। उन्होंने कहा कि आज जनता समझ गई है और समझदार जनता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से प्रभावित है, देश को सशक्त करने का काम किया जा रहा है ,भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस कर दी गई है। सूद ने कहा कि प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्नेह का लाभ मिल रहा है। रश्मि सूद ने कहा कि कसुम्पटी मंडल भाजपा महिला मोर्चा ने यह सफल सम्मेलन करवा कर जो जोश से महिला शक्ति के अंदर भरा है, यह साबित करता है कि आने वाले समय में महिला शक्ति हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने में अहम भूमिका में होगी और महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं का दौर आगे भी चलता रहेगा।
51 महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन
मंडल भाजपा के महिला मोर्चा सम्मेलन में क्षेत्र की 51 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार व नेतृत्व से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिनका महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष रश्मिधर सूद व मंडल नेतृत्व ने स्वागत किया और कहा कि सभी का सामान भाजपा में किया जाएगा।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर महिला मोर्चा की राज्य महामंत्री मंचाली ठाकुर, पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री श्री रूप दास कश्यप , मंडल प्रभारी प्रतिभा बाली,मंडल अध्यक्ष जतिंद्र भोटका , अंजना शर्मा , अंजना ठाकुर,विनती शर्मा,रचना झीना शर्मा,रीना शर्मा,आशा शर्मा,पूर्व पार्षद कमलेश मेहता,रमन चोपड़ा,बबली,संजना चौहान,लता शर्मा,मंजू कौशल,मंजुला सरेइक भी उपस्थित रहे।


| All Rights Reserved | Website By :