स्क्रब टायफस के बचाव के बारें में कैंप लगाए स्वास्थ्य विभाग
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांगेस के वरिष्ठ नेता व जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि ऊपरी शिमला में स्क्रब टायफस का बढ़ता प्रकोप चिंताजनक हैं। स्क्रब टायफस के अधिकतर मामलें मॉनसून के दौरान ग्रामीण पहाड़ी इलाको में देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में कोटखाई तहसील की थरोला पंचायत में एक महिला का स्क्रब टायफस के चलते दुखद निधन हो गया हैं और एक अन्य उपचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि स्क्रब टायफस बरसात में एक कीट जो घास में रहता हैं उसके काटने से होता हैं। स्क्रब टायफस के शुरुआती लक्षणों में शरीर के अंगों में दर्द, सिर दर्द होना, तेज बुखार आना, हाथ पैरों में तेज दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द महसूस होना, उल्टी होना और पेट की समस्या होती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाको में स्क्रब टायफस के बारें में जानकारी के अभाव में समय पर इलाज न होने से हर वर्ष सैंकड़ांे जानें काल का ग्रास बनती जा रही हैं। रोहित ठाकुर कहा कि स्क्रब टायफस पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार को मानसून के शुरू होने से पहले ही ग्रामीण इलाको में विशेष जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्क्रब टायफस के लक्षण व बचाव की जानकारी होने पर सैंकड़ो जानें बचाई जा सकती हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के अधिकतर पद रिक्त होने से स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं। रोहित ठाकुर ने जनता से स्क्रब टायफस से बचने के लिए घास काटते समय सतर्कता बरतने की अपील की हैं। उन्होंने सरकार से ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य संस्थानों में खाली पड़े पदों को भरने, स्क्रब टायफस व इसके बचाव बारें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनता को जागरूक करने के लिए ग्रामीण इलाकों में कैम्प लगाने की मांग की हैं।


| All Rights Reserved | Website By :