अभी तक कांग्रेस में बनी 35 उम्मीदवारों के नामों पर सहमति
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढऩे लगा है। प्रदेश कांग्रेस के अंदर उम्मीदवारों को लेकर मंथन चल रहा है। कांग्रेस के कई नेताओं ने टिकट झटकने के लिए गोटियां बिठानी शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अहम बैठक 15 सितंबर के दिल्ली में होने जा रही है। कांग्रेस नेताओं की नजरें अब स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पर टिकी है।
हिमाचल में चुनावी सरगर्मियां बढऩी लगी है। प्रदेश कांग्रेस के अंदर उम्मीदवारों के चयन को लेकर मथापच्ची जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में के बीच तकरीबन 35 उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बन गई है। बाकि उम्मीदवारों के नामों पर कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी में चर्चा की जानी है। स्क्रीनिंग कमेटी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता दीपा दास मुंशी की अध्यक्षता में बनाई गई है। स्क्रीनिंग कमेटी को नाम शॉट लिस्ट करने में खुब पसीना बहना पड़ेगा।
कांग्रेस के जुड़े सूत्र बताते है कि स्क्रीनिंग कमेटी उम्मीदवारों के नामों को शॉट लिस्ट करेगी। नामों को शॉट लिस्ट करने के बाद कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के पास सूची भेजी जाएगी। जिन सीटों पर सहमति नहीं बन पा रही है उन सीटों पर उम्मीदवारों का फैसल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी करेगी। लिहाजा कांग्र्रेस के पास टिकट के चाहने वालों की फेहरिस्त काफी लंबी है। बताया जा रहा है कि पांच से सात सीटों पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। इन सीटों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में आम सहमति नहीं बन पा रही है। इन सीटों पा अब उम्मीदवारों के नामों का पैनल बनाया जा रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी इस मामले में पर चर्चा करने की बाात की जा रही है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू , नेता प्रतिपक्ष मुकेश अगिनहोत्री के अलावा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला व कमेटी के सदस्य भाग लेगे।


| All Rights Reserved | Website By :