भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का बेसब्री से इंतजार कर रही जनता
हिमाचयल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस भाजपा के मिशन रिपीट को डिफीट में बदलेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूरी तरह बोखलाहट में है और उन्हें यह एहसास हो चुका है कि उनकी सत्ता में वापसी संभव नहीं है। इसलिए उन्हें बार बार अपने कार्यकर्ताआें से रीत व रिवाज बदलने की बात कहनी पड़ रही है।
उनका कहना है कि प्रदेश में भाजपा की एेसी कोई भी उपलब्धि नहीं है जिसके लिए जयराम लोगों से वोट मांग सकें। भाजपा के शासनकाल में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। बागवान व किसान अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। समाज का हर वर्ग इस सरकार से दुखी है। लोग भाजपा की सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिये बेसब्री से चुनावों का इंतजार कर रहें है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा का अधिकारियों के साथ भेदभाव और कर्मचारियों का उपीडन मुख्य एजंडा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी अपनी उपेक्षा के चलते राज्यपाल को पत्र लिखने पर मजबूर है। भाजपा ने व्यूरोक्रेसी को धड़े बाजी में बांट कर रख दिया है। उन्हों ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रशासन पर कमजोर पकड़ के चलते पूरी प्रशासनिक व्यवस्था अस्त व्यस्त होकर रह गई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री अब जितनी मर्जी घोषणाएं कर ले,वह न तो कभी पूरी होंगी और न ही इनके लिए कोई बजट है। जयराम कर्ज पर कर्ज लेते जा रहें है। अब 2500 करोड़ रूपए का आेर कर्ज लिया जा रहा है। सरकार के पास कर्मचारियों की देनदारी देने तक को पैसा नही है और मुख्यमंत्री अपने दौरो में जगह जगह रेवडिय़ां बांटने में लगें है।


| All Rights Reserved | Website By :