2017 के घोषणा पत्र के वादों को पूरा नहीं कर पाई भाजपा सरकार
हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अल्का लंबा ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। कांग्रेस ने महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की आर्थिक सहायता की गारंटी दी है। उन्होंने एक फार्म भी मीडिया के समक्ष जारी किया किया जिसे हिमाचल में महिलाओं को दिया जा रहा है। उनका कहना है कि महिलाएं इस फार्म में दिए कोड को मोबाइल से स्कैन कर अपना पंजीकरण करवाएगी, इस तरह कांग्रेस की यह गारंटी उनके पास चली जाएंगी। इसका रिकार्ड भी रहेगा। इस गारंटी के तहत कांग्रेस की सरकार बनने पर हर माह की पहली तारीख को महिलाआें के बैंक खाते में 1500 रुपए आएंगे। वे शनिवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं से 2017 के घोषणा पत्र के वादों को पूरा नहीं किया है। कांग्रेस ने भाजपा के 2017 के घोषणा पत्र को प्रदेश में महिलाआें के माध्यम बांट कर इसमें महिलाओं के लिए किए गए वादों को पूरा करने के बारे में उनसे इसके लिए नंबर मांगे थे। महिलाओं ने इसके लिए शून्य नंबर दिए हैं। प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्रों में महिला पुलिस थाने खोलने की घोषणा की थी जो भाजपा सरकार पूरा नहीं कर पाई है। यहीं नहीं पुलिस में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की घोषणा पूरी नहीं की गई।
अल्का लांबा ने कहा कि बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को सशक्त करने की बात कही थी, लेकिन हालात यह है कि आम महिला तो दूर, राज्य की एक महिला आईएएस अधिकारी भी अपने अघिकारों के लिए लड़ रही हैं। वरिष्ठ आईएस अधिकारी निशा सिंह यह कहने को मजबूर हो गईं कि यहां महिलाओं के साथ भेदभाव हो रहा है। प्रदेश सरकार में महिलाओं की सुनवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि सरकार में महिला आईएस अधिकारी की भी सुनी नहीं जा रही।
सभी विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन करेगी महिला कांग्रेस
68 विधानसभा क्षेत्रों में सरकार को घेरेगी महिला महिला कांग्रेस अल्का लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस सभी 68 क्षेत्रों में सम्मेलन कर जयराम सरकार को घरेंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की महिलाएं भोली जरूर हैं, लेकिन वे जागरुक है। इस अवसर पर राज्य महिला कांग्रेस उपाघ्यक्ष वृन्दा सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा, महिला कांग्रेस महासचिव कविता कंवर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विनिता वर्मा भी मौजूद रहीं।


| All Rights Reserved | Website By :