हिमाचल आजकल
शिमला। शिमला के तवी मोड़ से फरार हुए विचाराधीन कैदी शुक्रवार को तारादेवी के जंगल से पुलिस के हत्थे चढ़ा है। हत्या का आरोपी डाडी राम उर्फ सागर (37) पुत्र टिलू चंद नेपाल निवासी है। बीते बुधवार सुबह करीब 11 बजे चक्कर कोर्ट में पेश करने ले जाते समय वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। आरोपी की तलाश में शिमला पुलिस की टीमें जुटी थी। फरार विचाराधीन कैदी ने 30 जुलाई, 2020 को उपमंडल ठियोग में सास से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। हत्या का आरोपी एक साल से कंडा जेल में अंडर ट्रायल पर था। बुधवार सुबह उसे आरोपी को अदालत में पेश करने के लिए चक्कर कोर्ट लाया जा रहा था। तभी तवी मोड़ के पास बस से उतरे पुलिस जवानों के सामने आरोपी ने सडक़ से जंगल की तरफ छलांग लगाकर भाग गया। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने कहा कि पुलिस की टीम ने कैदी को काभी मशक्त के बरद तारादेवी के जंगल से पकड़ा है।
तारादेवी जंगल में पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपी
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :