Sunday, March 1, 2026

हिमाचल में विधानसभा चुनाव के बाद खड़ा होगा कांग्रेस का महल: राजीव शुक्ला

हिमाचल आजकल

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने पार्टी नेताआें को एकजुटता से आगे बढऩे और कार्यकर्ताआें के मनोबल को बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कहा है कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान जारी रखा जाए। प्रदेश में हुए उप चुनाव में कांग्रेस की जीत की गूंज पूरे देश में पहुंची है और केंद्र सरकार को पेट्रोल डीजल के मूल्यों को कम करने के साथ साथ आज तीन काले कृषि कानूनों को भी रद्द करने को मजबूर होना पड़ा है।

राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया । इस मौके पर उन्होंने  कहा कि जन सम्पर्क के माध्यम से कांग्रेस का सदस्यता अभियान हर घर तक पहुंचाना है।  इन उप चुनावों में कांग्रेस ने अपने महल की नींव रख दी है और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस का महल भी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि इन उप चुनावों में पार्टी के सभी नेताआें ने एकजुटता के साथ जो जिम्मेदारी उन्हें  सौंपी गई थी पूरी निष्ठा से उन्होंने उसे निभाया। इसके लिए उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताआें का भी आभार जताया।

बॉक्स

प्रतिभा सिंह, रोहित ठाकुर, संजय अवस्थी व भवानी सिंह को किया सम्मानित

राजीव शुक्ला ने मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीती प्रतिभा सिंह व जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते रोहित ठाकुर,अर्की से संजय अवस्थी व फतेहपुर से भवानी सिंह को जीत पर बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का आशीर्वाद इन चुनावों में रहा और यह जीत अप्रत्याशित रही।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश  कांग्रेस का सदस्यता अभियान देश की महान नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.$इंदिरा गांधी की जयंती पर शुरू  किया जा रहा है।  इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। वर्ष 1971 में भारत पाक युद्घ मे विजय हासिल की। उन्होंने कहा कि सिक्कम को भारत का अभिन्न अंग बनाया। इंदिरा गांधी के प्रयासों से ही भारत एक विश्व शक्ति के तौर पर जाना जाने लगा। । देश को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिये कभी नही भुलाया जा सकता। राठौर ने सभी पार्टी नेताआें, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआें का उन्हें दिए जा रहें सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि सगंठन की मजबूती से कांग्रेस प्रदेश में आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अभी सेमीफाइनल जीता है अगले साल फाईनल में भी कांग्रेस की शानदार जीत होगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles