Monday, January 12, 2026

कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही मानी हार , प्रतिभा सिंह ने भी कबूला  कमजोर है कांग्रेस : देवेंद्र राणा

प्रदेश कांग्रेस के नेता अपनी ही पार्टी से खुश नहीं

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश भाजपा चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र राणा ने  कहा कि  प्रदेश की जनता ने रिवाज बदलने की ठान ली  है।   इस बार फिर से भाजपा की सरकार बनाना तय है। उन्होंने कांग्रेस की अंतर्कलह और कमजोर नेतृत्व का जिक्र किया। राणा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने मन की बात कहते हुए कबूल कर लिया कि उनकी पार्टी में न तो तंत्र हैं और न ही नेतृत्व। प्रतिभा सिंह भांप गई हैं कि क्या होने वाला है, इसलिए उन्होंने भी चुनाव आने से पहले ही हार मान ली है। वे वीरवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

देवेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में रिवाज जरूर बदलेगा और फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।  प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने आम लोगों से भी मुलाकात की और सभी मान रहे हैं कि हिमाचल की जयराम सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास एवं जनहित के कार्य किए हैं।

 उन्होंने  कहा कि पूरे प्रदेश भर में आज मंडी चलो कि गूंज है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जोश और उत्साह है। युवा आज के समय में जानता है कि देश को सुढड़ करने में कोई सक्षम है तो वो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है। दूसरी तरफ कांग्रेस पूरी तरह से बिखराव की आेर है उनके पास न नेता है और न नीति है न नियति है। प्रदेश भाजपा चुनाव सह प्रभारी  ने कहा कि आज देश और प्रदेश में कांग्रेस के नेता ही उनकी पार्टी से खुश नहीं हैं। बीते दिनों जम्मू$ कश्मीर से कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा दिया। उसके बाद पूर्व केंद्र मंत्री आनंद शर्मा ने इस्तीफा दिया और हाल ही में हिमाचल के ही रामलाल ठाकुर ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। यही वजह है कि आज कांग्रेस में रहकर कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और उनके कार्यकर्ता खुद को असुरक्षित समझ रहे हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles